मोदी जी के अनुकरण विचारों को जन जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता : देवेंद्र सिंह

  • Apr 06, 2023
  • Pushpanjali Today

news_image

भिण्ड । भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं मध्यप्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के मार्गदर्शन और नेतृत्व में पार्टी का स्थापना दिवस का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से प्रत्येक बूथ केंद्रों पर आयोजित किया गया सभी जिला एवं मंडलों भूत केंद्रों पर अध्यक्ष द्वारा ध्वजारोहण किया गया वही पार्टी अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया ने पार्टी के कार्यकर्ताओं वरिष्ठ नेताओं के साथ जिला कार्यालय पीडब्ल्यूडी कॉलोनी में पार्टी का ध्वजारोहण किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया ने कहां की कार्यकर्ता ही भाजपा की शक्ति और प्राणवायु है। जो सेवा भाव और पूर्ण रूप से संगठन के प्रति समर्पण होकर पार्टी की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने का काम करते हैं।

मिशन 2023 विधानसभा 2024 लोकसभा के लिए पार्टी कार्यकर्ता संकल्पित होकर प्रत्येक बूथ पर संगठनात्मक ताकत को मजबूत करें।भाजपा वह पार्टी है जिसके लिए राष्ट्रीय हमेशा सर्वोपरि रहा। हमारे पास लोकतंत्र की शक्ति है। भाजपा ने लोकतंत्र की कोख से जन्म लिया । भाजपा कार्यकर्ता और सरकार देश व प्रदेश के लिए समर्पण भाव से कार्य कर रहे हैं। भाजपा सबका विकास सबका प्रयास सबका विश्वास के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं को जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने अनुकरणीय विचारों को हमें प्रेरणा दी है हम प्रत्येक बूथ पर संगठित होकर हर समाज व्यक्ति तक पहुंचा कर अपनी विचारधारा से अवगत कराएं।जिले के 26 मंडलों के 1480 मतदान केंद्रों पर पार्टी का स्थापना दिवस के तहत अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जय इसी दिन बूथ अध्यक्ष द्वारा अपने अपने घरों पर पार्टी का झंडा वंदन किया कियासुबह बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्बोधन हेतु बूथ केंद्रों पर एकत्रीकरण, के साथ  सीधा लाइव कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ताओं ने उनके विचारों को सुनें। इसके लिए प्रत्येक बूथ केंद्र पर बड़ी स्क्रीन लगाकर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसी दिन वार्ड क्रमांक 37 कॉटेज इन कॉलोनी बूथ क्रमांक 179 संपन्न हुआ। स्थापना दिवस पर दीवाल लेखन कार्य का कार्यक्रम प्रारंभ होगा सर्वप्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उसके बाद प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा इस कार्यक्रम का अपने अपने क्षेत्र से शुभारंभ करेंगे तथा जिला अध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्ष और बूथ अध्यक्ष कार्यक्रम लेखन दीवाल लेखन के तहत पार्टी द्वारा निर्धारित नारों को लिखा गया।

*स्थापना दिवस पर इन संगठन वटवृक्ष नेताओं का हुआ सम्मान*

भाजपा अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया ने पार्टी के स्थापना दिवस के तहत वरिष्ठ नेताओं का संगठन को वटवृक्ष की तरह खड़ा किया जिनमें भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य अटेर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक शिवशंकर समाधिया, पूर्व जिला अध्यक्ष केशव सिंह भदौरिया, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ रमेश दुबे, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा राजे, पूर्व जिला महामंत्री राम प्रकाश तिवारी, साल और श्रीफल एवं माल्यार्पण कर उन्हें सम्मानित किया गया। सभी मंचासीन नेताओं ने प्रदेश नेतृत्व द्वारा भेजे गए केंद्र राज्य सरकार की विकास जन कल्याण योजनाओं का फोल्डर भी दिखाकर विमोचन किया।

कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह भदौरिया एवं आभार व्यक्त मंडल महाराणा प्रताप अध्यक्ष शेरू पचौरी द्वारा किया गया। इस अवसर पर विधायक संजीव सिंह कुशवाह संजू,सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक भुजबल सिंह तोमर, विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक आनंद बरुआ एडवोकेट, रविंद्र सिंह नरवरिया एडवोकेट संस्कृत प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक अनंत मनोज अनंत, जिला उपाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह भदौरिया, जिला मंत्री उपेंद्र राजौरिया, श्रीमती ममता भदौरिया आभा जैन, सीमा शर्मा विक्रांत सिंह कुशवाह एडवोकेट, पड़ा राजकुमारी जैन उमा कुशवाह, रोहित शाक्य, शेखर खटीक, मोनू नरवरिया, अतिराज सिंह नरवरिया, कार्यकर्ता उपस्थित थे।

*सामाजिक न्याय सप्ताह कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय कमेटी गठित*

भाजपा अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया ने बताया कि केंद्र और प्रदेश नेतृत्व के अनुसार सामाजिक न्याय सप्ताह कार्यक्रम  को जिले में संपन्न कराने के लिए 3 सदस्य जिला स्तरीय कमेटी नियुक्त की गई है जिसमें सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक मनोज आनंद, भाजपा जिला मंत्री डॉ तरुण शर्मा, भाजयुमो के जिला महामंत्री अतिराज सिंह नरवरिया को शामिल किया गया है ।

*सामाजिक न्याय सप्ताह कार्यक्रम के तहत संगठनात्मक मोर्चा करेंगे विभिन्न कार्यक्रम*

अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया एवं जिला कार्यालय प्रभारी आरपी सिंह बघेल एडवोकेट ने बताया कि सामाजिक न्याय सप्ताह कार्यक्रम के तहत पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर 6 अप्रैल से 14 अप्रेल तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिसमें 7 अप्रैल को भाजयुमो द्वारा चिकित्सा शिविर, रोजगार परामर्श शिविर का आयोजन एवं सच स्वच्छता का आयोजन किया जाएगा। 8 अप्रैल को अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिले में आत्मनिर्भर भारत के तहत जनजाति युवाओं को आत्मनिर्भर करने हेतु सम्मेलन कर लोगों को जागरूक करना एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की जानकारी के साथ युवाओं को जागृत करना। अप्रैल को किसान मोर्चा द्वारा प्राकृतिक खेती पर जन जागरण अभियान चलाना, जिले की सभी इन नदियों के किनारे के गांव वह मंडल स्तर पर पैदल मार्च करके जन जागरण अभियान चलाना, 10 अप्रैल को महिला मोर्चा द्वारा अनुसूचित जाति समाज की महिलाओं के साथ से सह भोज कार्यक्रम आयोजित करना। 11 अप्रैल को पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा महात्मा ज्योतिराव फुले की जयंती को मंडल एवं बूथ स्तर पर बनाना, 12 अप्रैल को चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा स्वास्थ्य शिविर, 13 अप्रैल को जिले के सभी तालाबों की सफाई एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम को सफलतापूर्वक करने के लिए जल निकाय चर्चा की जाए। 14 अप्रैल को भाजपा एवं अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती को जिला मंडल एवं प्रत्येक शक्ति केंद्र तक बनाना है सभी कार्यक्रमों के फोटो संगठन पर डाउनलोड करना भी अति आवश्यक है।

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक