सिटी कोतवाली भिण्ड की अवैध हथियार तस्करो के विरुध्द कार्यवाही

  • Apr 07, 2023
  • Pushpanjali Today

news_image


5 पिस्टल, 5 मैग्जीन, 3 जिन्दा राउण्ड 32 बोर के साथ दो आरोपियो को किया गिरफ्तार

भिण्ड । पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे के निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक निशा रेड्डी के मार्ग दर्शन में अवैध हथियारों की धरपकड़ हेतु अभियान में निरीक्षक शिव सिंह यादव थाना प्रभारी सिटी कोतावली भिण्ड व उनकी टीम द्वारा कार्यवाही की गई।

दिनांक 31 मार्च 2023 को मुखबिर की सूचना पर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। जिसके कब्जे से 9 पिस्टल, 8 मैग्जीन, 4 जिन्दा राउण्ड 32 बोर के जप्त किये थे। आरोपी ने पूछताछ करने पर बताया था कि खरगौन से कुछ व्यक्ति अवैध हथियार लेकर भिण्ड में सप्लाई करने के लिये आते है। उक्त सूचना पर मुखबिर मामूर किये गये।

दिनांक 5 - 6 अप्रेल 2023 को मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई कि खण्डवा - खरगौन के दो व्यक्ति अवैध हथियार लेकर नगर पालिका के पास बेचने के लिये खडे है । उक्त सूचना पर थाना प्रभारी सिटी कोतवाली द्वारा टीम रवाना की गई टीम के द्वारा दो व्यक्ति पकडे गये जिनके कब्जे से 5 पिस्टल, 5 मैग्जीन 3 जिन्दा राउण्ड 32 बोर के जप्त किये गये तथा दोनो आरोपी के विरुद्ध थाना हाजा पर अपराध क्र. 112/23 धारा 25 (1) (ए) , 27 आर्म्स एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया। दोनो आरोपियो से अवैध हथियारो के संबंध में पूछताछ की गई जिनके द्वारा पूर्व में हथियार बेचने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गई। जिनके आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

सराहनीय भूमिका - निरीक्षक शिव सिंह यादव, उपनिरीक्षक अतुल सिंह भदौरिया, प्रधान आरक्षक जितेन्द्र सिह यादव, प्रधान आरक्षक सतेन्द्र सिंह भदौरिया, प्रधान आरक्षक रमाकांत शर्मा,आरक्षक दीपक राजावत, आरक्षक अभिषेक यादव की सराहनीय भूमिका रही।

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक