रावतपुरा पुलिस ने किया अंधे कत्ल का 24 घण्टे के अन्दर पर्दाफास

  • Apr 08, 2023
  • Pushpanjali Today

news_image

भिण्ड । पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान,अतरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपूसे के निर्देशन तथा एस.डी.ओ.पी. लहार अवनीश बंसल के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी रावतपुरा अरविंद सिकरवार व उनकी टीम द्वारा मात्र 24 घंटे के अंदर अंधे कत्ल का खुलासा किया गया।

दिनांक 5 - 6 अप्रेल 2023 की रात को ग्राम टोला रावतपुरा के कोटवार द्वारा मृतक बलराम का शव उसके खेत की मेढ के पास पड़े होने की सूचना पर से एव मृतक को आई चोटो से अपराध धारा 302 भादवि. का घटित होना पाया जाने से अज्ञात आरोपीगणो के विरुद्ध अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारम्भ की गई।

विवेचना के दौरान मृतक के पुत्र द्वारा जिन संदेहियों के द्वारा हत्या करना बताया गया उनकी तस्दीक की जाने पर उनका अन्यत्र होना पाया गया जिसके पश्चात मृतक के पुत्र, मृतक की पत्नि एव मृतक के भाई से वारीकी से पूछताछ करने पर मृतक के भाई उसकी पत्नि एव पुत्र के द्वारा ही एक राय होकर दिव्यांग मृतक की वैशाखी से ही पीट पीट कर हत्या किया जाना पाया जाने से आरोपी गणो को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय पेश किया गया जहां से उन्हे जेल भेज दिया गया है।

सराहनीय भूमिका - उप निरीक्षक अरविंद सिकरवार,सहायक उप निरीक्षक विशम्भर दयाल कुशवाह,प्रधान आरक्षक

कमलेश कुमार, प्रधान आरक्षक राजेन्द्र शर्मा, आरक्षक महेन्द्र प्रजापति, आरक्षक भगवान सिंह जाट , आरक्षक रविन्द्र सिहं राजपूत, आरक्षक रोहित यादव, आरक्षक सूरज खरे आरक्षक चरन सिंहं आदि की सराहनीय भूमिका रही।

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक