कांग्रेस बिजली समस्या निवारण प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बने बाल किशोर शर्मा

  • Apr 08, 2023
  • Gourishankar Kushwaha Panna

news_image

कांग्रेस बिजली समस्या निवारण प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बने बाल किशोर शर्मा


संभागीय ब्यूरो गौरीशंकर कुशवाहा की पुष्पांजली टुडे की खबर


पन्ना। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व म.प्र. कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ की सहमति एवं महामंत्री प्रभारी समस्त प्रकोष्ठ जेपी धनोपिया के अनुमोदन, पूर्व मंत्री राजा पटैरिया, जिला अध्यक्ष श्रीमती शारदा पाठक, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी शिवजीत सिंह भईया राजा, कार्यवाहक जिला अध्यक्ष अनीस खान की अनुशंसा पर म.प्र. कांग्रेस बिजली समस्या निवारण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा ने बालकिशोर शर्मा को कांग्रेस बिजली समस्या निवारण प्रकोष्ठ पन्ना का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है, जिनका नियुक्ति पत्र अल्प प्रवास पर पन्ना आये पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरूण यादव ने दिया। नियुक्ति उपरांत श्री शर्मा ने कहा कि जो संगठन जवाबदारी सौपी है उसका ईमानदारी व पूरी निष्ठा से निर्वहन करूंगा और जो जिले भर बिजली की समस्या से लोगों को निजात दिलाने का प्रयास करूंगा, साथ ही यथाशीघ्र जिले भर में भ्रमण कर ब्लाक अध्यक्ष, मण्डल/सेक्टर स्तर पर गठन किया जायेगा। श्री शर्मा के अध्यक्ष बनने पर बधाई देने वालों में आशीष खरे जनपद अध्यक्ष शाहनगर, जीरा बाई पटेल, शशिकांत दीक्षित, राकेश गर्ग, मृगेन्द्र सिंह गहरवार, शंकर दुबे, सुखदेव मिश्रा, केशरी अहिरवार, हेतराम शर्मा, अजय श्रीवास्तव, कदीर खान, सौरभ पटेरिया, भूपेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र सेन आदि शामिल है|

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक