सेजस छुरा में 10 अप्रैल से किए जा सकेंगे नए सत्र में प्रवेश हेतु आवेदन

  • Apr 08, 2023
  • Lekhraj Chakradhari Gariyaband

news_image



 संवाददाता हेमचंद नागेश कि रिपोर्ट


गरियाबंद छुरा :स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल में नए सत्र 2023-24 के लिए प्रवेश हेतु आनलाइन एवं आफलाइन आवेदन 10 अप्रैल 2023 से प्रारंभ हो रही है। ज्ञात हो कि लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ द्वारा 5 अप्रैल को जारी आदेशानुसार प्रदेश भर के आत्मानंद स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ होनी है इसी तारतम्य में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल छुरा में भी प्रवेश प्रारंभ किया जा रहा है। उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार कक्षा पहली में प्रवेश हेतु आवेदक को 31 मई 2023 की स्थिती में 5 वर्ष 6 माह से 6 वर्ष 6 माह के आयु वर्ग में आना चाहिए। अतः उक्त विद्यालय में प्रवेश हेतु इच्छुक एवं पात्र विद्यार्थी 10 अप्रैल से 5 मई तक आनलाइन/ऑफलाइन दोनो प्रकार से आवेदन कर सकते हैं।प्रवेश संबंधी समस्त जानकारी हेतु इच्छुक छात्र एवम पालकगण कार्यालयीन समय सुबह 10 से शाम 5 बजे तक समस्त जानकारी प्राप्त कर सकते है

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक