कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला फूंका

  • Apr 08, 2023
  • Pankaj Tripathi State Head (M.P)

news_image

पंकज त्रिपाठी

पुष्पांजली टुडे न्यूज

भाजपा के कार्यकर्ता की तरह काम कर रही है भिंड पुलिस : मान सिंह कुशवाहा


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को पगला कहने पर भड़के कांग्रेसी

भिण्ड । शहर के परेड चौराहा पर कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष विजय गोयल संझू के नेतृत्व में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला दहन किया गया। जिसमें प्रमुख रुप से जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा व भिंड दतिया लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी देवासीष जरारिया ने उपस्थित होते हुए कहा आज सरकार मैं बैठे प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं जो हमारे नेता पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी को पगला गए जैसे शब्द से संबोधन करना बहुत ही निंदनीय है जिस बात को लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश है

*झुमा झटकी के बाद हुआ पुतला दहन*

भिण्ड । शहर के परेड चौराहे पर पुलिस प्रशासन द्वारा काफी बड़ी संख्या में पुतला दहन रोकने के लिए फायर बिग्रेड व बड़ी संख्या में पुलिस प्रशासन की व्यवस्था वहां पर मौजूद की गई थी उसके बाद भी पुलिस की जुमा झटकी के बाद एक पुतला नहीं जला तो कांग्रेसियों ने पूर्व से प्रयो जित तरीके से तीन पुतले बनाए हुए थे बाकी के दो पुतलो में आग लगाकर पुतला दहन का कार्यक्रम सफल बनाया कांग्रेस के अध्यक्ष मान सिंह कुशवाहा बोले कि पुलिस प्रशासन भाजपा के एजेंट की तरह काम कर रहा है पानी की बौछारें पुलिस लाठियों के दम पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को डराना चाहती है लेकिन कांग्रेस के यह वह कार्यकर्ता है जिनके पूर्व जनों ने देश की आजादी के लिए अंग्रेजों की लाठियां भी खाई है वह गोलियां भी खाई है उन्होंने कहा जब तक प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी का सूपड़ा साफ नहीं कर देते तब तक कांग्रेस के कार्यकर्ता शांत बैठने वाले नहीं है इसी प्रकार रोडो पर संघर्ष जारी रहेगा

कार्यक्रम में भिंड दतिया लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी देवासीष जरा रिया ने कहा भाजपा की जमीन खिसकती देख शिवराज सिंह अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं वह संवैधानिक पद पर हैं उन्हें ऐसे शब्दों का उपयोग करना बहुत ही निंदनीय है उन्हें सार्वजनिक रूप से बोले गए शब्दों पर माफी मांगनी चाहिए।

इसी क्रम में कार्यक्रम में आयोजक अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष विजय संजू गोयल, सेवादल अध्यक्ष संदीप मिश्रा, वरिष्ठ नेता राधेश्याम शर्मा ,नगर अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी, शहर अध्यक्ष गुड्डा जैन ,महिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा भदौरिया ,डॉ रणवीर यादव वरिष्ठ नेता जगत सिंह यादव सरपंच, सोनवीर यादव, शांति कुशवाह, वीरेंद्र यादव यंग बिग्रेड के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र पिंकी भदौरिया, युवा नेता सचिन द्विवेदी ,राहुल सिंह राजावत, अजय विमल, राजवीर बघेल, पार्षद राहुल सिंह राजावत, अरविंद सोनी ,अभिषेक मौर्य ,अमित कुशवाहा, विजय देपुरिया स्नेह लता जैन आदि लोग मौजूद थे।

news_image

COMMENTS