छुरा नगर के हाट बाजार में पेयजल के लिए तरस रहे हैं लोग

  • Apr 09, 2023
  • Lekhraj Chakradhari Gariyaband

news_image


संवाददाता हेमचंद नागेश कि रिपोर्ट

छुरा के हाट बाजार में  पहुंचे लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है।


छुरा। गरियाबंद जिले के छुरा के हाट बाजार में ग्रामीण क्षेत्र  के लोग भीषण गर्मी का सामना कर दूर-दूर से आते हैं। लेकिन उन्हें यह पता नहीं है कि लाखों रुपया खर्च कर बना राइट वाटर मशीन हैं जो काफी दिनों से खराब है।जिम्मेदार अधिकारीगण मौन है। बाजार हाट में बैठे बुजुर्गों से बात करने पर कहा की सरकार की बड़ी बड़ी बातें सिर्फ भाषण में अच्छा लगता है। जमीनी हकीकत कुछ और ही होता है। बाजार हाट में आए महिला व पुरुषों के लिए प्रसाधन की  व्यवस्था नहीं है।दरवाजा टूटा गंदगी युक्त है। इससे निकलने वाले बदबू से लोग बिमार पड़ सकते है। वही गरियाबंद जिले के इंडियन रेड क्रॉस संरक्षक सदस्य, समाजसेवी मनोज पटेल ने बाजार घूम कर लोगों की समस्याओं से रूबरू हुए। उन्होंने इस गंभीर समस्या को लेकर कलेक्टर को पत्र लिखकर समस्या का समाधान की मांग किए हैं।

news_image

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक