पाली भाजपा महिला मोर्चा ने एकदिवसीय जिला प्रशिक्षण शिविर का किया आयोजन।

  • Apr 09, 2023
  • Nenaram Sirvi Bureau Chief Pali Raj.

news_image

पाली।भाजपा महिला मोर्चा जिला पाली का एक दिवसीय जिला प्रशिक्षण शिविर रविवार को पाली के किसान केसरी गार्डन में आयोजित किया गया। भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री नयना व्यास व मीडिया प्रभारी मनीषा राखेचा ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में समस्त जिला पदाधिकारी, समस्त मण्डल अध्यक्ष एवं मण्डल महामन्त्री   जिला कार्यकारिणी सदस्यों ने भाग लिया। शिविर का शुभारंभ  मंचासीन अतिथियों का स्वागत एवं वक्ताओं द्वारा संबोधन के साथ प्रशिक्षण शिविर का आयोजन पांच सत्रों में  किया गया। उद्घाटन सत्र के के पश्चात राष्ट्र निर्माण में भाजपा का योगदान एवं विकास यात्रा के बारे में चर्चा की गई। दितीय सत्र में प्रमुख विषय महिला विरोधी राजस्थान सरकार व  राजस्थान में हो रहे महिला अत्याचारों के बारे में विस्तार पूर्वक  वक्ताओं द्वारा विवेचना की गई।तृतीय सत्र में मोदी सरकार में महिला कल्याणकारी योजनाएं व  चतुर्थ सत्र में  सोशल मीडिया के साथ ही आईटी सेल का वर्तमान समय की आवश्यकता के बारे में अवगत कराया गया। अन्तिम सत्र में मिशन 2023 - 24 विजय संकल्प में महिलाओं की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। बालोतरा में बच्ची के साथ दुष्कर्म किया, इसके विरोध में अशोक गहलोत का पुतला फुका,गहलोत भगाओ गुड़िया बचाओ, इन सभी सत्रों में जिला संगठन प्रभारी रविंद्र बालावत, जयश्री गर्ग, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा, विधायक ज्ञानचंद पारेख,  महेन्द्र बोहरा पूर्व सांसद पुष्प जैन, महिला मोर्चा प्रभारी पंकज त्रिवेदी, किसान मोर्चा के खिमाराम चौधरी, दलपत सिंह ,  महावीर सिंह,भाजपा जिलाध्यक्ष मंशाराम परमार, जिला प्रवक्ता तिलोक चौधरी मनोहर कंवर,भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सहित सांसद  , पूर्व सांसद , जिले के संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी गणों ने विभिन्न सत्रों में वक्ता के रुप मे मार्गदर्शन देते आगामी चुनावों के लिए अभी से तैयारी में जुटने का आह्वान किया।महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मनोहर कंवर राठौड़ महामंत्री नैना व्यास भगवती नाथावत ,रेखा परिहार ,उपाध्यक्ष सुमन सेन कोषाध्यक्ष प्रमिला परमार आईटी प्रभारी ममता कविया, मीडिया प्रभारी मनीषा राखेचा, उपाध्यक्ष कविता सीरवी , संतोष जांगिड़, बसंती कंवर, कार्यालय मंत्री नेहा तिवारी, मंडल अध्यक्ष सोमनाथ हुक्मी देवी, शिवाजी मंडल अध्यक्ष विजयलक्ष्मी जोशी, महाराणा प्रताप मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी बंजारा, महामंत्री रेखा कंवर भाटी,सोजत मंडल अध्यक्ष  मंडल अध्यक्ष  दीपिका शर्मा अटपडा मंडल अध्यक्ष सरोज परमार, चाडवास मंडल अध्यक्ष श्यामा देवी, रायपुर मंडल अध्यक्ष अंजू चौधरी, मारवाड़ मंडल मीना देवड़ा, रानी मंडल अध्यक्ष सीता बंजारा, किरण दवे सादड़ी, गर्निया मंडल अध्यक्ष रेणु कंवर राठौड़,फ सीमा राठौड़, मधु शर्मा, संगीता शर्मा, विमला मंत्री, नीलू कटारिया आदि मौजूद थे।

COMMENTS