महात्मा ज्योति राव फुले ने शिक्षा के क्षेत्र में समाज को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी : विधायक संजीव सिंह

  • Apr 11, 2023
  • Pankaj Tripathi State Head (M.P)

news_image


 पुष्पांजली टुडे न्यूज


भिण्ड। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य जिला संगठन प्रभारी जयप्रकाश राजौरिया ने कहा कि महान समाज सुधारक, महान क्रांतिकारी परम पूज्य महात्मा ज्योतिबा राव फुले समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने के लिए विशेष अभियान चलाकर महिलाओं को प्रेरणा  देकर शिक्षा के क्षेत्र में उन्हें आत्मनिर्भर से जोड़ने का कार्य किया यह बात उन्होंने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा आयोजित सिटी पैलेस में महान सुधारक ज्योति राव फुले की जयंती पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। 

उन्होंने कहा कि ने कहा कि महात्मा ज्योतिराव फुले का समाज के लिए महत्वपूर्ण योगदान रहा है जिन्होंने अपने व्यक्तित्व और कृतित्व से समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने के लिए हम सबको प्रेरणा दी। कहा कि भिंड भूमि संतों की भूमि है जहां उनका पूर्ण सम्मान किया जाता रहा है यही भाव हम सबके मन में जागृत होना चाहिए और उन्होंने अध्यात्मिकता को भी आगे बढ़ाने का काम किया।

उन्होंने कहा कि महात्मा ज्योतिराव फुले ने बाल विवाह के दुष्परिणामों को लेकर वो लोगों को जागरूक करते रहे। गरीबों और दलितों को सामाजिक न्याय दिलाने के लिए ज्योतिबा फुले आजीवन संघर्ष करते रहे। उन्होंने 1873 'सत्यशोधक समाज' की स्थापना की। सामाजिक न्याय के प्रति जागृत करने का काम किया भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और राज्य सरकार उनके सिद्धांतों को लेकर गरीब कल्याणकारी योजनाओं जन जन तक पहुंचाने का काम कर रही है उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की महत्वपूर्ण योजना लाड़ली बहना के फार्म भरने की प्रक्रिया प्रारंभ है हम सब पिछड़ा वर्ग समाज से जुड़े सर्व समाज की मातृशक्ति को योजना का लाभ दिलाने के लिए उनके फार्म 

भरवाने में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ता काम करें। उनके लिए भवानी श्रद्धांजलि अर्पित होगी।

विधायक संजीव सिंह कुशवाह ने कहा कि महात्मा ज्योतिराव फुले एक महान सुधारक थे जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य करते हुए लोगों को आगे बढ़ाने का प्रेरणा दी और ऐसे महान पुरुष को मैं भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यक्रम के प्रभारी श्याम सिंह सेंगर ने भी संबोधित करते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह गुर्जर ने कहा कि महात्मा ज्योति राव फुले समाज के प्रति जागरूक होकर उन्होंने समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने के लिए लोगों को प्रेरणा दें। कार्यक्रम का संचालन मोर्चा के जिला महामंत्री सत्यवान सिंह नरवरिया एवं आभार व्यक्त दिलीप राठौर मंडल अध्यक्ष द्वारा की गई।

जिला संगठन प्रभारी राजौरिया, विधायक संजीव सिंह कुशवाह संजू एवं मंचासीन अतिथियों ने महात्मा ज्योतिराव फुले के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य डॉ रमेश दुबे पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामअवतार, शिवहर, महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सरोज जोशी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष गुरुदेव सिंह नरवरिया जिला उपाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह भदौरिया, जिला कार्यालय मंत्री एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रभारी आरबी सिंह बघेल एडवोकेट, महिला मोर्चा की जिला मीडिया प्रभारी ज्योति बोहरे, जिला मंत्री शिव प्रताप सिंह राजावत, भाजयुमो के जिला अध्यक्ष विक्रांत सिंह कुशवाह एडवोकेट, वानखंडेश्वर मंडल अध्यक्ष अमित जैन महाराणा प्रताप मंडल अध्यक्ष शेरू पचोरी, भिंड ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सनी कुशवाह, जिला मंत्री अनिल सिंह कुशवाह, मंचासीन रहे।

news_image

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक