विधानसभा और लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्येक बूथ को जिताने का संकल्प लें : सुधीर गुप्ता

  • Apr 12, 2023
  • Pankaj Tripathi State Head (M.P)

news_image


पुष्पांजली टुडे न्यूज


भिण्ड । भाजपा के राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष एवं ग्वालियर चंबल संभाग प्रभारी नीमच सांसद सुधीर गुप्ता ने कहा कि हम सब भारतीय जनता पार्टी विचार के लिए परिवार भाव का संकल्प लेकर काम करते हैं आज संगठन ही हमारे लिए सर्वव्यापी है। पार्टी ने राष्ट्र के विकास के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय की एका जो माधव के मूल्य दर्शन को आगे बढ़ाकर निष्ठावान कार्यकर्ताओं की संखला को वटवृक्ष की तरह पृथ्वी पर खड़ा कर लिया है आज हम दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर कर सामने आए हैं और जिसका नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और 22 राज्यों में हमारी सरकार के मुख्यमंत्री कर रहे हैं। यह बात उन्होंने पार्टी जिला कार्यालय पीडब्ल्यूडी कॉलोनी पर पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।

उन्होंने कांग्रेस हमेशा गरीबी हटाओ का नारा देती रही लेकिन गरीबी है कि नहीं आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राष्ट्रीय विचारधारा एवं गरीब कल्याणकारी योजनाओं के साथ भारत गरीबी से मुक्त हो चुका है। उन्होंने कहा कि कि मिशन 2023 विधानसभा चुनाव एवं मिशन 2024 लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ता एक लक्ष्य एक संकल्प एकजुट होकर देश और प्रदेश को आत्मनिर्भर विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने के लिए समाज को जागृत कर योजनाओं को उनके घर तक पहुंचाएं।

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की चौथी पारी के 3 वर्ष समृद्ध, आत्मनिर्भर और स्वर्णिम भारत निर्माण के लिए संकल्प की सिद्धि के लिए कोरोना से जंग लड़ते हुए प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने का निश्चित किया है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से परिचय प्राप्त किया।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रदेश उपाध्यक्ष सांसद श्रीमती संध्या राय, पूर्व सांसद डॉ भागीरथ प्रसाद कार्यकारिणी के सदस्य जिला संगठन प्रभारी जय प्रकाश राजौरिया, जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया विधायक संजीव सिंह कुशवाह संजू, पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य डॉ रमेश दुबे, प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य कृष्णकांता तोमर, पंचायत अध्यक्ष कामना सिंह भदौरिया, मंचासीन थे।

भाजपा राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष ग्वालियर चंबल संभाग प्रभारी नीमच सांसद सुधीर गुप्ता ने पार्टी के जिला पदाधिकारियों के साथ अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष निलेश खटीक वार्ड क्रमांक 10 बूथ क्र. 89 पर पहुंचकर भोजन किया और सामाजिक संस्था का संदेश दिया।

COMMENTS