राष्ट्रीय पार्टी बनने की खुशी में आम आदमी पार्टी खरगोन के कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी एवं बाटी मिठाई

  • Apr 13, 2023
  • Pushpanjali Today

news_image

 खरगोन ....

        आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलने पर खरगोन इकाई द्वारा स्थानीय श्री कृष्ण टॉकीज चौराहा खरगोन पर आतिशबाजी कर  एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया गया । 

इस अवसर पर  लोकसभा प्रभारी एवं पूर्व संगठन मंत्री राज कुमार दुबे एवं जिला अध्यक्ष जयंत गुप्ता द्वारा बताया गया कि आज 10 वर्षों में आम आदमी पार्टी  ने राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल किया साथ ही यह  देश की एक ऐसी पार्टी है जिसने अल्प समय में दिल्ली और पंजाब में शिक्षा ,स्वास्थ्य, बेरोजगार एवं भ्रष्टाचार जैसे कार्यों पर जोर देकर ग्रामीण जनता में अपनी अलग पहचान बनाई है ,

विगत 70 वर्षों से देश की दो पार्टियां जनता को उनके मौलिक अधिकार नहीं दे पाई वह हमने मात्र 10 वर्षों में कर दिखाया ,आने वाले विधानसभा में मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी 230 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी जिसके लिए पार्टी के लोकसभा सांसद एवं संगठन महासचिव संदीप पाठक सर द्वारा ब्लॉक इंचार्ज एवं बूथ स्तर पर संगठन बनाया जा रहा है जिससे हर बूथ पर आम आदमी पार्टी का सक्रिय कार्यकर्ता पार्टी का प्रचार प्रसार कर  पार्टी उम्मीदवार को जिताने में सहायक भूमिका का  निर्वहन करेगा ।

इस अवसर पर जिला सचिव सुरेश माहीले, यूथ अध्यक्ष दीपक चौहान गीता दवाने, बलिराम सिसोदिया ,कैलाश रोकड़े ,प्रदीप   गागले ,गोपाल ठाकुर, शोभाराम   डावर, फूलचंद दादा,  सुनील मुजाल्दे एवं सुनील मोरे आदि कार्यकर्ता मौजूद थे, 



आपका जयंत गुप्ता जिला अध्यक्ष खरगोन

news_image

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक