मनुष्य का जीवन सांसारिक भोग में नहीं कृष्णभक्ति में बिताएं-किशोरी वैष्णवी गर्ग

  • Apr 14, 2023
  • Pushpanjali Today

news_image

दमोह। ग्राम छेबला दुबे पटेरा में चल रही श्रीमद् भगवत कथा, कथा वाचक किशोरी वैष्णवी गर्ग ने कथा की शुरुआत करते हुए कहाँ कि आप सब पर ठाकुर जी की असीम कृपा है जिसकी वजह से आप आज कथा का आनंद ले रहे है नारद जी के पूर्व जन्म की कथा एवं व्यास जी द्वारा भागवत बनाना, अमरकथा और शुकदेवजी के जन्म का वृतांत का विस्तार से वर्णन किया गया। श्रीमद् भागवत महापुराण कथा में यह भी बताया कि अगर आप भागवत कथा सुनकर कुछ पाना चाहते हैं कुछ सीखना चाहते है तो कथा में प्यासे बन कर आए एवं कुछ सीखने के उद्देश्य से कुछ पाने के उद्देश्य से आएं, तो ये भागवत कथा जरूर आपको कुछ नहीं बल्कि बहुत कुछ देगी।मनुष्य का जीवन सांसारिक भोग में नहीं कृष्णभक्ति में बिताएं। मनुष्य जीवन विषय वस्तु को भोगने के लिए नहीं मिला है लेकिन आज का मानव भगवान की भक्ति को छोड़ विषय वस्तु को भोगने में लगा हुआ है उसका सारा ध्यान संसारिक विषयों को भोगने में ही लगा हुआ है मानव जीवन का उद्देश्य कृष्ण प्राप्ति शाश्वत है उन्होंने कहा कि हमारे जीवन का उद्देश्य कृष्ण को पाकर ही जीवन छोड़ना है और अगर हम ये दृढ़ निश्चय कर लेंगे कि हमें जीवन में कृष्ण को पाना ही है तो हमारे लिए इससे प्रभु से बढ़कर कोई और सुख, संपत्ति या सम्पदा नहीं है भागवत कथा श्रवण करने वालों का सदैव कल्याण करती है भागवत कथा के समय स्वयं श्रीकृष्ण आपसे मिलने आए हैं जो भी इस भागवत के तट पर आकर विराजमान हो जाता है, भागवत उसका सदैव कल्याण करती है उन्होंने कहा कि बिना जाति और बिना मजहब देखे इनसे आप जो मांगे यह आपको मनवांछित फल देती है और अगर कोई कुछ न मांगे तो उसे मोक्ष पर्यंत तक की यात्रा कराती है मुख्य यजमान राजाराम पटेल ,राजू एवम सिद्ध क्षेत्र बड़े बाबा धाम के भक्तों के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीणजनों कि मौजूदगी रही।

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक