मालनपुर फायर पुलिस ने ,राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह दिवस पर फायर वाहनों सहित निकाली रैली*

  • Apr 15, 2023
  • Pahalwan Singh Bureau Malanpur

news_image

*मालनपुर* /मालनपुर पुलिस फायर द्वारा प्रतिवर्ष की भाँती इस वर्ष भी दिनांक 14 अप्रैल 2023 से दिनांक 20 अप्रैल 2023 तक राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है। वर्ष 1944 मे 14 अप्रैल के दिन तत्कालीन बॉम्बे पोर्ट के विक्टोरिया डॉक में एसएस फॉट स्टिकिन नामक जहाज मे लगी आग को बुझाते हुए बॉम्बे फायर सर्विस के 66 अग्निशमन कर्मी वीरगति को प्राप्त हुए थे इन शहीदो को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु व अग्निदुर्घटनाओ के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह मनाया जाता है। प्रभारी निरीक्षक सतीश चतुर्वेदी, सहा०प्रभारी उपनिरी0 जगदीश पोसवाल के नेतृत्व में समस्त फायर कर्मियों द्वारा 02 मिनिट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्वांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर समस्त फायर वाहनो के साथ वाहन रैली निकाली गई जिसकी शुरूआत फायर स्टेशन से होकर मालनपुर मैन चौराहा, एंव विभिन्न औद्योगिक संस्थानो, हरीराम की कुईया होते हुए फायर स्टेशन पर समापन हुआ। इसी तारत्मय में दिनांक 15.04.2023 से 19.04.23 तक विभिन्न औद्योगिक संस्थानो व विद्यालयो व ग्रामीण क्षेत्रो मे जानजागरूकता फैलाने हेतु फायर डेमोस्ट्रेशन दिए जाएगे व पम्फलेट बाटकर व आग की रोकथाम के उपायों की जानकारी दी जावेगी। दिनांक 20.04.2023 को फायर स्टेशन परिसर पर राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह का समापन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

news_image

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक