महिला थाना पुलिस ने दुष्कर्म के फरार ईनामी आरोपी को किया गिरफ्तार

  • Apr 16, 2023
  • Pankaj Tripathi State Head (M.P)

news_image

पंकज त्रिपाठी 


पुष्पांजली टुडे न्यूज


भिण्ड । पुलिस अधीक्षक भिण्ड शैलेन्द्र सिंह चौहान एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे के मार्गदर्शन एवं उप पुलिस अधीक्षक पूनम थापा के निर्देशन में महिला थाना भिण्ड के अपराध क्र. 35/22 धारा 376, 494, 495, 498 ए, 420, 354 ग, 109, भादवि.67,  67 ए आईटी एक्ट का आरोपी मितुल डोसी पुत्र अश्विन भाई डोसी उम्र 45 साल निवासी हसनपारा सेरी आजाद चौक के पास थानगढ सुरेन्द्र नगर गुजरात का कायमी दिनांक 04.08.2022 से फरार आरोपी को वरिष्ठ अधिकारीयों के मार्गदर्शन में टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा गुजरात से आरोपी को दिनांक 12.04.2023 को विधिवत गिरफ्तार किया गया जिस पर शासन द्वारा 3000/- रूपये की ईनाम घोषित की गई थी। जिसे दिनांक 13.04.2023 को न्यायालय भिण्ड में पेश कर 03 दिवस का पुलिस रिमांड प्राप्त कर उक्त आरोपी से घटना में उपयोग किया गया। आरोपी से पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि मैनें शादी शुदा होते हुए भी Shadi.com app (शादी डॉट कॉम एप ) पर फर्जी आई. डी. बनाकर कर कुल 02 लडकियों से शादी की और 05 अन्य लड़कियों से शादी करने के नाम पर शारीरिक संबंध बनाए एवं उन सभी लडकियों के अश्लील वीडियो मैनें अपने मोबाईल में रिकोर्ड किये। आरोपी का मोबाईल विवो कंपनी का जप्त किया गया है।

उक्त कार्यवाही में पुलिस अधिकारीयों एवं कर्मचारीयों ने बड़ी मेहनत और लग्न से कार्य किया है।

सराहनीय भूमिका : - उपनिरीक्षक गीता सिकरवार, उपनिरीक्षक आशीष यादव, का.प्र. आरक्षक सुमित सिंह तोमर,आरक्षक भूपेन्द्र राजावत सायबर टीम भिण्ड,सहायक उपनिरीक्षक आस्तिक भदौरिया, प्रधान आरक्षक बृजराज सिंह कुशवाह, का. प्रधान आर रामजी अरेले,का. प्रधान आरक्षक राकेश तोमर,आरक्षक अवधेश सिंह चौहान,आरक्षक रोहिताश सिंह,आरक्षक चालक दीपक तोमर ।

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक