भाजयुमो ने नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह का पुतला दहन किया

  • Apr 16, 2023
  • Pushpanjali Today

news_image

भिण्ड । भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार के आवाहन पर लहार विधानसभा से कांग्रेस विधायक एवं नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह द्वारा वीरांगना रानी कमलापति के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर जिले के सभी 26 मंडलों में डॉ गोविंद सिंह सिंह के पुतले का एक साथ दहन किया और भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया एवं भाजयुमो जिला अध्यक्ष विक्रांत सिंह कुशवाह एडवोकेट ने कहा कि डॉ सिंह अपने बयान को वापस लेते हुए प्रदेश की जनता से माफी मांगे और उनका यह बयान रानी कमलापति जैसी महिला के बारे में की गई अपनी ओछी मानसिकता को प्रदर्शित करता है, महिलाओं को अपमान करने का काम किया।

भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया ने परेड चौराहे पर डॉ गोविंद सिंह नेता प्रतिपक्ष के बयान को लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि रानी कमलापति देश की लड़ाई में पूर्ण भूमिका निभाई थी राजधानी भोपाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके नाम से रेलवे स्टेशन को नामांकित किया और पूर्ण सम्मान देने का काम किया। डॉ सिंह ने उनके बारे में जो आपत्तिजनक टिप्पणी कर अनुसूचित जाति समाज के साथ-साथ ,आदिवासी समाज के साथ कुठुराघात किया है,कांग्रेस की परंपरा दलित अनुसूचित जाति समाज के साथ - साथ आदिवासी की विरोधी हमेशा रही है कुछ समय पूर्व लोकसभा सदन में कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने भारत की महामहिम राष्ट्रपति आदिवासी महिला श्रीपति द्रोपति मुर्मू के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी कर आदिवासी समाज के साथ कीचड़ उछालने का काम किया। पार्टी जिला अध्यक्ष नरवरिया ने डॉ सिंह को कहा कि अपने शब्द वापस लेकर प्रदेश की जनता से माफी मांगे।

भाजयुमो के जिला अध्यक्ष विक्रांत सिंह कुशवाह एडवोकेट ने कहा नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने अपनी सारी मर्यादा तोड़ कर देश के क्रांतिकारी महिला के बारे में इस प्रकार की टिप्पणी कर महिलाओं के साथ अपमानित करने का कार्य किया है रानी कमलापति देश की लड़ाई में अपनी अहम भूमिका निभाई थी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर मंडला में नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह के पुतले के दहन के माध्यम से भाजयुमो के कार्यकर्ता अपना विरोध प्रकट करआ रहे हैं और सभी 26 मंडलों में यह पुतला दहन डॉ गोविंद सिंह को समझा देगा कि रानी कमलापति और देश के महापुरुषों के बारे में अपनी टिप्पणी करना बंद करेंगे जो कांग्रेस अपने को दलित और शोषित हितेषी बताती थी आज उनके ही नेता  आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहे है।

सभी भाजयुमो कार्यकर्ता धनवंती कॉन्फ्रेंस धनवंतरी कॉम्प्लेक्स पर एकत्रित हुए वहां से नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह का पुतला लेकर परेड चौराहे पहुंचे जहां मोर्चा जिला अध्यक्ष विक्रांत कुशवाह ने उनके पुतले को मुखाग्नि दी। पुतला दहन कार्यक्रम में भाजपा जिला मंत्री उपेंद्र राजौरिया,जिला जिला उपाध्यक्ष हृदेश पुरोहित एवं विष्णु प्रताप सिंह राजावत,भाजपा जिला सह कार्यालय मंत्री रोहित शाक्य,मोनू नरवरिया, अतिराज सिंह नरवरिया,जयंत सिंह किरार,सर्जन सिंह नरवरिया,अमित चौधरी,शेखर खटीक,धर्मवीर बघेल, अंकित मिश्रा,रितेश भदौरिया,अंशुल त्रिपाठी,रजत मिश्रा,शैलेंद्र भारद्वाज, राजीव बरुआ,सूरज बरुआ,विवेक रजक,ललित खत्री,गौरव भदौरिया आदि युवा कार्यकर्ता शामिल थे।

COMMENTS