पुरानी पेंशन योजना लागू करने दिखाई एकता

  • Apr 16, 2023
  • Pushpanjali Today

news_image

संवेधानिक मार्च आक्रोश रेली में हुए हजारों कर्मचारी शामिल

*सीहोर।* पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु तथा प्रांत अध्यक्ष परमानंद डहेरिया के आह्वान पर 16 अप्रैल को सीहोर में बाल विहार ग्राउंड पर समस्त कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया। जिसमें सभी विभागों के लगभग 5 हजार कर्मचारी शामिल हुए। सभी ने प्रथम नियुक्ति दिनाँक से वरिष्ठता के साथ पुरानी पेंशन बहाल करने का संकल्प लिया। साथ ही पुरानी पेंशन बहाल नहीं होने पर पेंशन नहीं तो वोट नहीं के नारे लगाए। 

धरना प्रदर्शन के पश्चात समस्त कर्मचारियों ने पेंशन मार्च निकाला। बाल बिहार ग्राउण्ड से प्रमुख मार्ग से होते हुए कलेक्ट्रेड कार्यालय पहुंचकर  राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, अपर सचिव के नाम ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा। सभी ने एनपीएस योजना खत्म कर पेंशन अधिनियम 1972 को लागू करने की माँग रखी। उपस्थित साथियों का जिला संयोजक जीवन सिंह ठाकुर ने आभार माना। इस अवसर पर प्रमुख रूप से विश्वजीत त्यागी, सतीश त्यागी, कमल बैरागी, राजेंद्र सिंह सिसोदिया, चेतन कुमार आर्य वन कर्मचारी संघ जि.अ. सवाई सिंह परिहार, मनोहर सिंह मालवीय ,संजय सक्सेना, मुकेश कुशवाह, गोपाल सिंह ठाकुर, जय सिंह ठाकुर, रमन तिवारी, महेन्द्र सौलंकी, मनीष सारसिया, मदन सिंह  परमार, इंदर सिंह ठाकुर, मनोहर जैन,यशवंत ठाकुर, पूर्णिमा भेरवे, करुणा भार्गव, सीमा खरे, भारती मालवीय, प्रदीप नागिया , राजेश गुनावदिया,  कल्याण सिंह परमार मुबारिक खान , माला चतुर्वेदी, शोभारानी कुशवाह, संतोष सोनी, मनीषा शुक्ला, संजय श्रीवास्तव, राजेन्द्र ठाकुर, सुशील सौलंकी, इलियास खान, पुरुषोत्तम शर्मा, डी.एल.माण्डेकर, दिनेश मेवाड़ा, संजय जैन, चन्द्रशेखर वर्मा, अशोक वर्मा, तरूण बैरागी, सतीष राठौर, कैलाश यादव, महेश मालवीय, विरेन्द्र व्यास, ताजवर वहाब, बरखा जैन, ज्ञान सिंह पचलासिया, पुरुषोत्तम मण्डलोई, जी.एस.वर्मा, कृपाल ठाकुर, राजेन्द्र ठाकुर, लक्ष्मी पाल, ममता यादव, सुलोचना  ठाकुर, सुनीता मालवीय सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।

news_image

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक