प्रदेश का मतदाता सरकार परिवर्तन करने को तैयार है : डॉ गोविंद सिंह

  • Apr 19, 2023
  • Pankaj Tripathi State Head (M.P)

news_image


 पुष्पांजली टुडे न्यूज


भोपाल । मध्यप्रदेश विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश का मतदाता परिवर्तन चाह रहा है, प्रदेश की जनता वर्तमान की भारतीय जनता पार्टी की सरकार को प्रदेश से हटाने के लिए पूरी तरह से मन बना चुकी है।  नेता प्रतिपक्ष डॉ सिंह ने कहा कि आज प्रदेश में हालात बद से बद्तर हो चुके हैं, कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज बची नहीं,हर जगह अपराध बड़े है। प्रदेश में रोजगार है नहीं, मंहगाई बढ़ती जा रही है। भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान केवल घोषणाएं करने में व्यस्त है,उक्त घोषणाओं का  धरातल पर वास्तिवकता में कोई काम  दिख नहीं रहा है। प्रदेश के हालात क्या है,भाजपा सरकार और इसके नेताओं को इससे कोई मतलब नहीं है । भाजपा के राज्य में सभी विभागों में भृष्टाचार बड़ा है, सच की आवाज उठाने पर भाजपा सरकार सच्चाई की लड़ाई लड़ने वाले सच्चे व्यक्ति पर पुलिस द्वारा फर्जी मुकदमे दर्ज करवा दिये जाते है। डॉ. सिंह ने कहा कि प्रदेश में चारों तरफ बुरी स्थिति हो चुकी है, लेकिन अब प्रदेश का मतदाता पूरी तरह से जागरूक हो चुका है और पूरी तरह से भाजपा को हटाकर विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस की बहुमत से सरकार बनाने के लिए पूरा मन बना चुका है, विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार बनना तय है।

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक