पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह आज सीहोर में

  • Apr 19, 2023
  • Pushpanjali Today

news_image

सीहोर/ पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह आज सीहोर जिले के दौरे पर रहेंगे। श्री दिग्विजय सिंह स्थानीय यश राज गार्डन, लुनिया चौराहा सीहोर में 10 बजे पत्रकारगण से पत्रकारवार्ता के माध्यम से मुखातिब होंगे। 


जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलवीर तोमर ने बताया कि पत्रकार वार्ता के बाद श्री दिग्विजय सिंह सीहोर विधानसभा क्षेत्र के मण्डल, सेक्टर अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे ।  इसके बाद

वे सीहोर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस के जिला पंचायत, जनपद पंचायत, नगर पालिका पार्षद, ग्राम पंचायत के निर्वाचित प्रतिनिधि, सेवादल, महिला कॉंग्रेस, युवक काँग्रेस, किसान काँग्रेस, आईटी सेल, एनएसयूआई सहित सभी प्रकोष्ठ के सदस्य एवं सभी वरिष्ठ, कनिष्ठ, पूर्व व वर्तमान पदाधिकारियों सहित कांग्रेस के समस्त कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इस कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के प्राथमिक सदस्यों को आमंत्रित किया गया है। इस कार्यक्रम के बाद श्री दिग्विजय सिंह

आष्टा रवाना हो जाएंगे और यहां वे 

आष्टा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसजनों के साथ गोकुल धाम गार्डन में बैठक करेंगे। जिला कांग्रेस कमेटी सीहोर ने सभी कांग्रेसजनों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है ।

COMMENTS