प्रतिभा रूपी हनुमान को आगे बढ़ाने के लिए अनुभवी जामवंत की आवश्यकता है- डॉ. एच. एस. शर्मा

  • Oct 20, 2022
  • Gourishankar Kushwaha Panna

news_image

प्रतिभा रूपी हनुमान को आगे बढ़ाने के लिए अनुभवी जामवंत की आवश्यकता है-
 डॉ. एच. एस. शर्मा


पुष्पांजलि टुडे से जिला ब्यूरो चीफ हरिचरण प्रजापति


शासकीय कन्या महाविद्यालय में

जिला स्तरीय युवा उत्सव का गरिमा पूर्ण समापन-


5 विधाओं में प्रथम स्थान प्राप्त कर छत्रसाल महाविद्यालय की अनामिका त्रिपाठी बनीं युवा उत्सव की सर्वश्रेष्ठ कलाकार-


तीसरे दिन कन्या महाविद्यालय में ललित कलाओं की प्रस्तुतियां-

युवा उत्सव में छात्राओं का रहा दबदबा-


पन्ना-मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग एवं महाराजा बुंदेलखंड विश्वविद्यालय छतरपुर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित पन्ना में जिला स्तरीय युवा उत्सव का गरिमा पूर्ण समापन अग्रणी छत्रसाल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पन्ना के प्राचार्य डॉ एच. एस. शर्मा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित एक गरिमा पूर्ण समारोह में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता शासकीय कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ गिरजेश शाक्य ने की, जो कि इस युवा उत्सव आयोजन की जिला स्तरीय पदेन नोडल अधिकारी‌ भी हैं। समापन समारोह में छत्रसाल महाविद्यालय पन्ना की युवा उत्सव नोडल अधिकारी डॉ. उमा त्रिपाठी, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. उषा मिश्रा, छत्रसाल महाविद्यालय युवा उत्सव के आयोजन संयोजक डॉ विनय श्रीवास्तव विशेष रूप से उपस्थित थे। कन्या महाविद्यालय के ग्रंथपाल श्री नरेश पटेल, छत्रसाल महाविद्यालय के डॉ. राजीव सिंह और डॉ. सतीश त्रिपाठी विशेष रूप से इस अवसर पर उपस्थित हुए। कन्या महाविद्यालय की युवा उत्सव प्रभारी डॉ. प्राची श्रीवास्तव थीं।कार्यक्रम के प्रारंभ में सरस्वती पूजन मुख्य अतिथि एवं अतिथियों द्वारा किया गया। जिले के युवा उत्सव की पदेन

नोडल अधिकारी एवं प्राचार्य डॉ. गिरजेश शाक्य ने इस अवसर पर तीन दिवसीय युवा उत्सव की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए इससे एक सफल और यादगार आयोजन बताया। उन्होंने कहा कि जिले के विभिन्न महाविद्यालयों में जिला स्तरीय आयोजन में प्रथम स्थान प्राप्त विजेताओं को 10 11 और 12 नवंबर को आयोजित होने वाले विश्वविद्यालय स्तरीय युवा उत्सव में भाग लेने के लिए जिले से भेजा जाएगा। मुख्य अतिथि डॉ एच. एस. शर्मा ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि, प्रतिभाशाली हनुमान की तरह हैं विद्यार्थी, जिन्हें एक अनुभवी जामवंत की आवश्यकता है। विद्यार्थियों को सही दिशा निर्देश प्रदान करने के लिए प्राध्यापक जामवंत की तरह अपनी भूमिका का निर्वहन करें, जिससे कि विद्यार्थी हनुमान की तरह प्रतिभाशाली बन सकें। उन्होंने कन्या महाविद्यालय के नवीन निर्माणाधीन भवन में नए विषय खोलने के प्रस्ताव भी शासन को भेजने के निर्देश दिए। युवा उत्सव के तीसरे दिन शासकीय कन्या महाविद्यालय में 7 प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिन में ललित कला व नृत्य से संबंधित प्रतियोगिताएं सम्मिलित हैं। आज आयोजित हुई प्रतियोगिताओं में क्ले मॉडलिंग में छत्रसाल महाविद्यालय की अनामिका त्रिपाठी प्रथम और कन्या महाविद्यालय की प्राची डुमार द्वितीय रहीं। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रियंका कुशवाहा प्रथम और अनामिका त्रिपाठी द्वितीय स्थान पर रही। कार्टून या व्यंग्य चित्र प्रतियोगिता में छत्रसाल महाविद्यालय की अनामिका त्रिपाठी प्रथम स्थान पर रही। रंगोली प्रतियोगिता में अमानगंज की कुमारी त्रिज्या बागरी प्रथम रही। एकल नृत्य प्रतियोगिता में शासकीय कन्या महाविद्यालय की कविता प्रजापति एवं दीपिका जड़िया संयुक्त रूप से प्रथम स्थान पर रही।

त्रि दिवसीय युवा उत्सव में छत्रसाल महाविद्यालय के छात्र छात्राओं का दबदबा रहा और अधिकांश प्रतियोगिताओं में उनके विद्यार्थी प्रथम स्थान रहे। छत्रसाल महाविद्यालय की कुमारी अनामिका त्रिपाठी 4 विधाओं में प्रथम स्थान प्राप्त कर युवा उत्सव के सर्वश्रेष्ठ कलाकार रहीं। उन्होंने वाद विवाद,एकांकी नाटक, क्ले मॉडलिंग, और व्यंग्य चित्र प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा पोस्टर प्रतियोगिता, एवं दृश्य चित्रण प्रतियोगिता में वे द्वितीय स्थान पर रहीं। उन्हें कुल 5 पुरस्कार प्राप्त हुए। छत्रसाल महाविद्यालय की कुमारी जागृति सक्सेना, प्रकृति रॉय, प्रियंका गोस्वामी, ने एकांकी नाटक, समूह गान, और मूक अभिनय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया और वे संयुक्त रुप से दूसरे क्रम पर श्रेष्ठ प्रतियोगी रहीं। पन्ना जिले से विश्वविद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चुने गए दल में छात्राओं का दबदबा रहा। अधिकांश प्रतियोगिताओं में छात्राएं प्रथम रही और केवल 4 छात्रों को ही चुने गए दल में प्रथम स्थान मिल सका। विश्वविद्यालय स्तरीय युवा उत्सव के दल के मैनेजर के रूप में डॉक्टर विनय श्रीवास्तव को नियुक्त किया गया है, जिनके नेतृत्व में पन्ना जिले का युवा उत्सव विजेता दल विश्वविद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगा। प्राचार्य डॉ एच. एस. शर्मा ने बताया कि विश्वविद्यालय स्तरीय युवा उत्सव 10 11 और 12 नवंबर को छतरपुर में आयोजित किया जाएगा, जिसके लिए चुने गए दल को और प्रैक्टिस करवा करके भेजा जाएगा। आज के कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर राजेश पाठक ने किया। आभार प्रदर्शन श्री नरेश पटेल ने किया। इस अवसर पर शासकीय कन्या महाविद्यालय में श्री फरीद अहमद सौदागर और धीरेंद्र कुमार साकेत सहित महाविद्यालय की छात्राएं और युवा उत्सव की विजेता छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

news_image
news_image
news_image
news_image

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक