कार्यक्रम में सहकारिता मंत्री डॉ. अरविन्द सिंह भदौरिया रहेंगे मौजूद

  • Apr 21, 2023
  • Pushpanjali Today

news_image

भगवान श्री परशुराम का जन्मोत्सव  हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा : देवेन्द्र सिंह दद्दा

भिण्ड । समाजसेवी देवेन्द्र सिंह भदौरिया दद्दा ने कहा है,कि सहकारिता एवं लोकसेवा प्रबंधन मंत्री व अटेर विधायक डॉ. अरविन्द सिंह भदौरिया की मौजूदगी में 22 अप्रैल 2023 को भगवान श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव पर भिण्ड शहर के व्रन्दावन गार्डन लहार रोड़ भिण्ड में सुबह 11 से बजे कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। वहीं कार्यक्रम में वरिष्ठ सम्मानीय विप्रजनों का सम्मान भी किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम में अटेर क्षेत्र के देवतुल्य नागरिकों को आमंत्रित करता हूं, और अपील करता हूं कि कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। समाजसेवी देवेन्द्र सिंह भदौरिया दद्दा ने कहा है,कि समस्त समाज के लिए भगवान श्री परशुराम अनुकरणीय हैं। मैं जिलावासियों को अक्षय तृतीया व भगवान परशुराम जयंती की बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि लोगों को भगवान श्री परशुराम जी के बताए मार्ग पर चलने की प्रेरणा लेनी चाहिए। शस्त्र व शास्त्र के ज्ञाता भगवान श्री परशुराम न्याय पसंद व इंसाफ दिलाने वाले थे। भगवान परशुराम जी का जीवन युगों-युगों तक लोगों के लिए आदर्श बना रहेगा।सनातन मर्यादा, मातृ-पितृ भक्ति व समस्त समाज के लिए अनुकरणीय भगवान परशुराम सनातन समाज के आराध्य हैं। देवेन्द्र सिंह भदौरिया ने जनता से आव्हान करते हुए कहा है कि मैं आप सभी देवतुल्य नागरिकों को इस कार्यक्रम मे सादर आमंत्रित करता हूं और आप सभी से अनुरोध है, कि आप इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पधारकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक