भाजपा की बूथ विस्तारक अभियान को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

  • Apr 21, 2023
  • Pushpanjali Today

news_image

भिण्ड । भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे बूथ विस्तारक 2- के अभियान के तहत नगर 155 बूथ केंद्रों पर चलाए गए बूथ सशक्तिकरण अभियान को लेकर पार्टी जिला कार्यालय पर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया ने समीक्षा बैठक में कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित दल है प्रदेश नेतृत्व के आभार पर नगर के सभी बूथ केंद्रों पर संगठनात्मक ताकत को मजबूत करते हुए आगामी मिशन 2023 विधानसभा एवं 2024 लोकसभा चुनाव के लिए हमें अपनी पूरी शक्ति के साथ केंद्रित होना है।

उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रदेश नेतृत्व में संगठनात्मक कार्यक्रम भी देखिए हैं हम सब पार्टी कार्यकर्ताओं की अहम जिम्मेदारी है कि प्रत्येक कार्यक्रम को बूथ केंद्र पर प्रभावी बनाते हुए अपनी ताकत को मजबूती दे तक देकर पार्टी की चुनावी को तूफान में बदलने का काम करें। उन्होंने कहा कि 30 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 100 वां एपिसोड के कार्यक्रम को हमें प्रत्येक बूथ केंद्र पर बड़ी स्क्रीन लगाकर उनकी मन की बात को सुनना है । प्रत्येक केंद्र पर 100 की संख्या हो यह मंडल अध्यक्ष अवश्य इस कार्यक्रम को प्रभावी बनाने के लिए चिंता करें।

बैठक में जिला उपाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह भदौरिया,जिला मंत्री उपेंद्र राजौरिया, जिला कार्यालय मंत्री आरबी सिंह बघेल एडवोकेट,सह कार्यालय मंत्री रोहित शाक्य,वन खंडेश्वर मंडल अध्यक्ष अमित जैन,नेताजी सुभाष चंद्र बोस, मंडल अध्यक्ष प्रदीप सिंह भदौरिया टीपू,महामंत्रियों में संतोष सिंह कुशवाह, भारौली धर्मेंद्र सोनी, राजीव उपाध्याय,अनुज सियार प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।

COMMENTS