बीजेपी के गुलाम हो चुके अधिकारियों को 6 महीने बाद कांग्रेस सरकार सिखाएगी सबक : डॉ. गोविंद सिंह

  • Apr 22, 2023
  • Pushpanjali Today

news_image

मुरैना । विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि बीजेपी के गुलाम हो चुके अधिकारियों को 6 महीने बाद कांग्रेस की सरकार चुन - चुन कर सबक सिखाएगी। यह बयान नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने शुक्रवार को मुरैना प्रवास के दौरान मीडिया के सामने दिया है। दरअसल नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह अपने 1 दिन के प्रवास पर मुरैना पहुंचे। यहां वे मीडिया से रूबरू होकर मीडिया के सवालों के जवाब दिए।

नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने मीडिया के सवालों के जवाब देते हुए प्रशासनिक अधिकारियों पर निशाना साधा और उन्हें चेतावनी भरे लहजे में संदेश दे डाला। नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने मीडिया के माध्यम से प्रशासनिक अधिकारियों को चेतावनी भरे लहजे में संदेश दिया कि जो अधिकारी भारतीय जनता पार्टी के गुलाम हो गए हैं, जिन अधिकारियों ने अपना ईमान भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के चरणों में गिरवी रख दिया है, प्रजातंत्र का गला घोंट रहे हैं, ऐसे अधिकारी 6 महीने इंतजार करें। उन्होंने आगे बोलते हुए कहा कि जिन अधिकारियों ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बनकर,भाजपा के गुलाम बनकर, नियम और कानून के विपरीत आम जनता पर जुल्म ढा रहे हैं, मनमानी तरीके से निर्णय ले रहे हैं और भ्रष्टाचार कर रहे हैं । डॉ. सिंह ने कहा कि 6 महीने के बाद उन्हें कांग्रेस की सरकार में ऐसे अधिकारियों को चुन - चुन कर सबक सिखाया जाएगा और उन्हें सिखाया जाएगा की नौकरी कैसे की जाती है।

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक