*सर्व ब्राह्मण समाज अमलीपदर द्वारा परशुराम जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा,समाज के वरिष्ठों का हुआ सम्मान*

  • Apr 23, 2023
  • Hariom Parihar Pushpanjali Today

news_image

*सर्व ब्राह्मण समाज अमलीपदर द्वारा परशुराम जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा,समाज के वरिष्ठों का हुआ सम्मान*

त्रिलोकी तिवारी ब्यूरो चीफ गरियाबंद

*गोहरापदर* सर्व ब्राह्मण समाज अमलीपदर द्वारा विप्र समाज के आराध्य भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया।क्षेत्रभर से ब्राह्मण समाज के लोग इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुँचे।अमलीपदर के मानस भवन से भगवान परशुराम की पूजा अर्चना के पश्चात शोभायात्रा निकली।नगर भ्रमण के दौरान जय दादा परशुराम के नारे से ग्राम गूंज उठा।नगर भ्रमण के पश्चात मानस भवन में सभा हुई जिसमें समाज प्रमुखों ने सम्बोधित किया।रोशनलाल अवस्थी,श्रवण सतपथी,प्यारेलाल दुबे,विनय पांडेय,हरलाल मिश्रा ने कार्यक्रम को संबोधित किया.इस दौरान भंडारे का आयोजन किया गया।तत्पश्चात विभिन्न क्षेत्रों में समाज का नाम रोशन करने वाले नागरिकों का सम्मान किया गया।वरिष्ठ नागरिक सेवनलाल दुबे,पीताम्बर तिवारी,विष्णुप्रसाद तिवारी,लखन मिश्रा,अनिरुद्ध मिश्रा,ईश्वरलाल मिश्रा,भरतलाल दुबे,छोटेलाल तिवारी,धनेश्वरप्रसाद तिवारी,हेमलाल पांडेय,कुंजबिहारी तिवारी,जगदीश अवस्थी,रुद्रीन अवस्थी,गुरुनारायण तिवारी,सोहनलाल अवस्थी,हरलाल मिश्रा,दुर्गाप्रसाद मिश्रा,राजीव लोचन पांडा,मदन मिश्रा,देवनारायण त्रिपाठी को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में गोहरापदर,दाबरीगुड़ा,चिखली,ध्रुवागुडी,घूमरापदर से सामाजिक बंधु शामिल हुए,कार्यक्रम को,सफल बनाने में संजय दुबे,जय अवस्थी,प्रमोद तिवारी,जयंत दुबे,नंदु तिवारी,सुनील अवस्थी अनिल अवस्थी अश्वनी अवस्थी,सुभाष पाण्डेय, आयुष दुबे,रिकेश मिश्रा,उत्तम तिवारी,राम मिश्रा ने सहयोग प्राप्त हुआ,सर्व ब्राह्मण समाज अध्यक्ष त्रिलोकी तिवारी ने आभार व्यक्त किया।

news_image
news_image
news_image

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक