राजपुरोहित समाज ने संत खेतेश्वर महाराज का 111 वां जन्मोत्सव धूम-धाम से मनाया

  • Apr 24, 2023
  • Pushpanjali Today

news_image

 बेंगलुरू :मैसूर रोड स्थित राजपुरोहित समाज भवन परिसर में शनिवार को संत खेतेश्वर महाराज का 111 वां जन्मोत्सव धूम-धाम से मनाया। भवन में रात्री भजन संध्या  का आयोजन किया गया ।भवन में खेतेश्वर महाराज की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर  भजन गायक रतनसिंह राजपुरोहित व हेमंत जोशी एण्ड पार्टी की ओर से संत खेतेश्वर स्तुति में एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां दी । इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पधारे राजस्थान आहोर तहसील के विधायक छगनसिंह राजपुरोहित जैतारण तहसील के विधायक अविनाश गहलोत शैतानसिंह राडावास का संस्था के पदाधिकारीयों द्वारा माला साफा द्वारा स्वागत किया गया ।इस कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष नारायणसिंह राजपुरोहित सचिव शंकर सिंह राजपुरोहित, समाजसेवी महेंद्रसिंह राजपुरोहित बन्नूर, युवा संगठन के अध्यक्ष ढगलसिंह कोषाध्यक्ष भरतसिंह उपाध्यक्ष अजीत सिंह राजपुरोहित एवं कानसिंह राजपुरोहित, दीपू सिंह, कांतिलाल राजपुरोहित, अविनाश सिंह राजपुरोहित, बंशीलाल राजपुरोहित,ओमसिंह राजपुरोहित मोहराई, जय प्रकाश राजपुरोहित ,घनश्याम सिंह, महेश सिंह ,वीरसिंह  सहित समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक