राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता में ग्वालियर के खिलाड़ी मचाएंगे धूम

  • Oct 21, 2022
  • Pushpanjali Today

news_image

ग्वालियर में संपन्न जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता में सीएम राइस डीडी नगर का दबदबा                                            

महेंद्र शर्मा, उपसंपादक पुष्पांजली टुडे

ग्वालियर। ग्वालियर जिले के 6 योग खिलाड़ी अंडर-14 व अंडर-17 और अंडर -19 वर्ग के अंतर्गत भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान भोपाल द्वारा 31अक्टूबर से 2 नवम्बर तक भोपाल में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। 

विद्यार्थी स्वाथ्य एवं योग के प्रति जागरूक हों और जन जन तक योग पहुँचे, इस उद्देश्य से राज्य शासन के दिशा-निर्देशों के तहत जिले के सभी शासकीय हाई स्कूल एवम हायर सेकेंडरी विद्यालयों में योग क्लब का गठन किया गया है। और इसी उद्देश्य से महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान भोपाल द्वारा अंडर-14 व अंडर-17 तथा अंडर 19 वर्ग के खिलाड़ियों के लिए योग प्रतियोगिता का आयोजन शाला, विकासखंड स्तर पर पूर्व में ही किया जा चुका है। ग्वालियर में आज आयोजित जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता में मुरार शहर क्रमांक 1, मुरार शहर क्रमांक 2, मुरार ग्रामीण, डबरा, भितरवार और घाटीगांव विकासखंड की टीमों ने भाग लिया। तथा प्रथम स्थान रहे 3बालक और 3 बालिकाओं का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया।जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता के समापन समारोह के मुख्य अतिथि श्री इच्छित गढ़पाले एडीएम तथा अध्यक्षता श्री अजय कटियार जिला शिक्षा अधिकारी ने विजय प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री महेंद्रपाल बरैया थे। अतिथियों का स्वागत जिला योग प्रभारी दिनेश चाकणकर द्वारा किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक एवं प्राचार्य श्री जेसी प्रजापति , सह संयोजक श्री आरबी गुप्ता, तथा अनेक योग क्लब प्रभारी उपस्थित थे। इस अवसर पर समस्त विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र, मैडल और स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए तथा अन्य प्रतिभागियों और उपस्थित योग क्लब प्रभारियों को भी प्रमाणपत्र दिए गए।इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी महेंद्र बरैया द्वारा विजेता प्रतिभागियों को किट तथा जिला योग प्रभारी दिनेश चाकणकर द्वारा योगा मैट देने की घोषणा की गई।

                                                                                      योग प्रभारी भी हुए सम्मानित


जिला शिक्षा अधिकारी श्री अजय कटियार ने जिला योग प्रभारी दिनेश चाकणकर एवं विकास खंड योग प्रभारी श्री जयदयाल शर्मा, अरुण शर्मा, हेमंत त्रिवेदी, डॉक्टर लोकेंद्र सिंह कामर, राजनारायण शर्मा तथा कृष्णपाल सिंह यादव को जिले में योग के प्रचार प्रसार, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को वृक्षारोपण हेतु प्रेरित करने तथा आजादी का अमृत महोत्सव में सक्रिय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक