भाजपा ने प्रदेश को भ्रष्टाचार का गढ बना दिया हैः डाॅ. सिकरवार

  • Apr 25, 2023
  • Pushpanjali Today

news_image

लोगों ने विधायक को गले लगाकर किया स्वागत

ग्वालियर। 16 ग्वालियर पूर्व विधानसभा के गोला का मंदिर ब्लाॅक में आज शाम 4 बजे वार्ड 20 के रणधीर काॅलोनी गेट पर कांग्रेस के जिला पदाधिकारी, ब्लाॅक पदाधिकारी, मण्डल पदाधिकारी, सेक्टर पदाधिकारी, कांग्रेस पार्षद एवं सैकड़ो कार्यकर्ता एकत्रित हुये। जहां से विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार के नेतृत्व में ‘हाथ से हाथ जोडो’ पद यात्रा बृहद स्तर पर शुरू हुई। कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी के झंडे हाथों में लेकर चल रहे थे। यात्रा रणधीर काॅलोनी एवं गोर्वधन काॅलोनी की समस्त गलियों में घर-घर पहुंची और जनता से सीधे संपर्क कर भाजपा द्वारा चलाई जा रही जनविरोधी नीतिओं के बारे में बताया। इस दौरान विधायक डाॅ.सिकरवार ने बुजुर्गों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया, तब लोगों ने अपने गले लगाकर फूल मालाओं से स्वागत किया। विधायक का लोगों ने जगह-जगह जोरदार स्वागत किया ।

    यात्रा के दौरान विधायक डाॅ. सिकरवार ने जनता को संबोधित करते हुये कहा कि भाजपा ने प्रदेश को भ्रष्टाचार का गढ बना दिया है, भाजपा सरकार के मंत्री एवं अफसर मस्त है और जनता महगांई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार से त्रस्त है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश को कर्ज के बोझ के तले दबा दिया है। प्रदेश का युवा बेरोजगारी से परेशान है, देश में सबसी महंगी बिजली मध्यप्रदेश में है, जबकि मध्यप्रदेश में बिजली का उत्पादन हो रहा है और दूसरे राज्यों को बिजली कम दामों पर बेची जा रही है। भाजपा सरकार सत्ता के नशे में चूर है, उसे आम जनता की परेशानियां दिखाई नही दे रही है। डाॅ. सिकरवार ने कहा कि अब समय आ गया है आप और हम सबको मिलकर इस नाकारा सरकार को सबक सिखाना है और प्रदेश में कमलनाथ सरकार को लाना है।

   ‘हाथ से हाथ जोडो’ पद यात्रा के दौरान विधायक डाॅ. सिकरवार के साथ कार्यकारी जिलाध्यक्ष चतुर्भुज धनोलिया, जिला उपाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह नौनेरा,  श्रीमती सीमा समाधिया, श्रीमती वीणा भारद्वाज, राजेश तोमर, सुनील चन्द्रवंशी, चन्द्रभान मण्डेलिया, वैभव सिकरवार, बृजेन्द्र सिंह तोमर, सागरनाती, एम.आई.सी. सदस्य अवधेश कौरव, पार्षद केदार बरहादिया, सुरेन्द्र साहू, अंकित कठठ्ल, गोविन्द थौराठ, सुधीर मण्डेलिया, जसवंत सेजवार ,राजा भदौरिया, पंचम भदौरिया, हिमांशु कीकन आदि सैकडो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

news_image

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक