छत्रसाल शासकीय महाविद्यालय में इतिहास एवं पर्यटन विभाग का हेरिटेज भ्रमण संपन्न

  • Apr 26, 2023
  • Gourishankar Kushwaha Panna

news_image

छत्रसाल शासकीय महाविद्यालय में इतिहास एवं पर्यटन विभाग का हेरिटेज भ्रमण संपन्न

छात्र-छात्राओं ने पन्ना के ऐतिहासिक स्मारकों का भ्रमण किया

प्राध्यापकों ने दी विद्यार्थियों को विस्तृत जानकारी


पन्ना, छत्रसाल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के इतिहास एवं पर्यटन विभाग के विद्यार्थियों ने पन्ना के ऐतिहासिक स्मारकों का भ्रमण कर विभाग में नवाचार का उदाहरण प्रस्तुत किया। प्राचार्य डॉक्टर एच एस शर्मा एवं प्रभारी प्राचार्य डॉक्टर एसपीएस परमार के मार्गदर्शन में इतिहास विभाग की विभाग अध्यक्ष डॉक्टर उषा मिश्रा एवं पर्यटन विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉक्टर विनय श्रीवास्तव के निर्देशन में आयोजित इस हेरिटेज भ्रमण कार्यक्रम में 70 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों के तीन समूह को प्रभारी प्राचार्य डॉक्टर एसपीएस परमार ने महाविद्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पहले समूह में छात्राओं ने ऐतिहासिक धर्म सागर तालाब, बलदेव मंदिर, राम जानकी मंदिर, हिंदू पत महल का भ्रमण किया और उससे संबंधित महत्वपूर्ण ऐतिहासिक जानकारियां प्राप्त की। इस समूह में छात्राओं ने ऐतिहासिक स्मारकों के चित्र खींचे और उनके वीडियो भी बनाए। इस समूह का नेतृत्व कुमारी काजल दहायत, प्राची शर्मा, ने किया और उनके साथ 15 छात्राएं इस समूह में शामिल हुई। दूसरे समूह में छात्राओं ने जुगल किशोर मंदिर, प्राणनाथ मंदिर, साईं मंदिर,महेंद्र भवन इत्यादि ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण किया। तीसरे समूह का नेतृत्व जयहिंद सिंह ने किया। छात्राओं व छात्रों के इस समूह में संजय कुमार, अभिषेक श्रीवास्तव, बाबूलाल कोरी, रवि रैकवार, राजवेंद्र प्रजापति सहित लगभग 20 छात्र सम्मिलित हुए। इन छात्रों ने बड़ी देवी मंदिर चोपड़ा मंदिर और छत्रसाल की गढ़ी का भ्रमण किया और उससे संबंधित ऐतिहासिक जानकारियां प्राप्त कीं। पन्ना के ऐतिहासिक स्थलों के इस हेरिटेज वॉक आयोजन में इतिहास के प्राध्यापक एवं पर्यटन विभाग अध्यक्ष डॉक्टर विनय श्रीवास्तव एवं इतिहास विभाग अध्यक्ष डॉक्टर उषा मिश्रा एवं डॉक्टर एस के पटेल ने विद्यार्थियों को ऐतिहासिक स्थलों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की। डॉ विनय श्रीवास्तव ने पर्यटन से संबंधित ऐतिहासिक तथ्यों का विश्लेषण करते हुए छात्र छात्राओं को पन्ना के ऐतिहासिक स्थलों को पर्यटन से जोड़कर इस क्षेत्र के विकास की संभावनाओं पर प्रकाश डाला और विद्यार्थियों को पर्यटन के क्षेत्र में महाविद्यालय के पीजी डिप्लोमा इन टूरिज्म में प्रवेश लेकर पन्ना के विकास में योगदान देने का आह्वान किया। महाविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी डॉक्टर पी पी मिश्रा ने हेरिटेज वॉक को एक नवीन पहल बताते हुए इस तरह की गतिविधियों को महाविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए हितकारी बताया। इस हेरिटेज वॉक में कुमारी शिवानी दहायत, दीपाली सेन एवं पूजा तिवारी ने विद्यार्थियों के दल का नेतृत्व करते हुए उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किया और हेरिटेज वर्क में समन्वय स्थापित कर इसे एक सफल आयोजन में निरूपित किया।
news_image
news_image
news_image

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक