सत्ता रूढ भाजपा विकास में बाधक बन रही हैःडाॅ. सिकरवार

  • Apr 27, 2023
  • Pushpanjali Today

news_image

कांग्रेस की ‘हाथ से हाथ जोडो’ पद यात्रा

ग्वालियर। 16 ग्वालियर पूर्व विधानसभा के गोला का मंदिर ब्लाॅक में आज शाम 4 बजे वार्ड 20 के मुरार थाने के सामने नदी पार टाल पुल मुरार पर कांग्रेस के जिला पदाधिकारी, ब्लाॅक पदाधिकारी, मण्डल पदाधिकारी, सेक्टर पदाधिकारी, कांग्रेस पार्षद एवं सैकड़ों कार्यकर्ता एकत्रित हुये, यहां से विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार के नेतृत्व में ‘हाथ से हाथ जोडो’ पद यात्रा बृहद स्तर पर शुरू हुई। कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी के झंडे हाथों में लेकर चल रहे थे। यात्रा नवीन स्कूल वाली गली, वाल्मीक बस्ती, अशोक काॅलोनी पानी की टंकी एवं सिद्धेश्‍वर नगर की समस्त गलियों में घर-घर पहुंची और जनता से सीधे संपर्क किया। इस दौरान विधायक डाॅ.सिकरवार का पुष्‍पहार पहनाकर जगह-जगह जोरदार स्वागत किया ।

     यात्रा के दौरान विधायक डाॅ. सिकरवार ने जनता को संबोधित करते हुये कहा कि आज देश में फासिस्ट वादी ताकतें देश को तोडने और भाई से भाई को लड़ाने के साथ समाज में नफरत फैलानें का काम कर रही है। उन्होने कहा कि सत्ता रूढ भाजपा विकास में बाधक बन रही है, भाजपा की करनी और कथनी जनता के बीच उजागर हो चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश में भाईचारा बनाये रखने के लिये काम करती रही है और देश व सर्वहारा वर्ग के विकास और उत्थान के लिये कार्य रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जो सभी वर्गो का सम्मान करते हुये साथ लेकर चलती है।

    ‘हाथ से हाथ जोडो’ पद यात्रा में दौरान विधायक डाॅ. सिकरवार के साथ प्रदेश प्रवक्ता राम पाण्डे, जिला संगठन मंत्री सुरेन्द्र यादव, एम.आई.सी सदस्य अवधेश कौरव, ब्लाॅक अध्यक्ष विनोद जैन, बेताल सिंह गुर्जर, अनूप शिवहरे, श्रीमती वीना भारद्वाज, सीमा समाधिया, पार्षद केदार बरहादिया, सुरेन्द्र साहू, प्रमोद खरे, अंकित कठठ्ल, धनीराम कुशवाह, सुखवीर सिंह तोमर, सुधीर मण्डेलिया, हरेन्द्र वर्मा, सुनील रमपुरिया, ओ.पी. प्रजापति, माला वर्मा, राजकुमारी मण्डेलिया, कुंती सागर, राकेश कुशवाह, अविनाश दीक्षित, गौरव सिकरवार, मोहित बरैया, आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

news_image

COMMENTS