लहार नपा प्रशासन द्वारा मोहनलाल के तोड़े गए मकान का भाजपा नेताओं ने किया निरीक्षण

  • Apr 28, 2023
  • Pushpanjali Today

news_image

भिण्ड । मध्य प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री एवं टीकमगढ़ विधायक चंबल संभाग के संगठन प्रभारी हरिशंकर खटीक, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य जिला संगठन के प्रभारी जयप्रकाश राजौरिया,जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया भाजपा जिला बैठक की समाप्ति के बाद लहार के लिए रवाना हुए जहां पर नगर पालिका प्रशासन द्वारा भाजपा कार्यकर्ता ओबीसी समाज से जुड़े मोहन झा का मकान तोड़े जाने यह घटना की जानकारी मिलते ही उनके निवास स्थान पर पहुंचे क्षतिग्रस्त मकान का निरीक्षण करते हुए घटना की संपूर्ण जानकारी ली।

घटनास्थल पर संभागीय प्रभारी विधायक हरिशंकर खटीक ने लहार के घटनाक्रम पर कहा कि कांग्रेस विधायक और नेता प्रतिपक्ष अधिकारियों को दबाव में लाकर पिछड़ा वर्ग समाज के पार्टी कार्यकर्ता मुन्नालाल झा के मकान को तुड़वाना और जनता और कार्यकर्ताओं में दहशत का माहौल बनाना यह उनकी ओछी मानसिकता को प्रदर्शित करता है, इस घटना को प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ,प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने अपने संज्ञान में लाकर कार्यकर्ता को न्याय दिलाने के लिए कार्य किया है कोई भी कांग्रेस नेता हो या अन्य विरोधी दल हो कार्यकर्ताओं पर किसी भी प्रकार का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार और प्रदेश का संगठन लहार क्षेत्र के प्रत्येक कार्यकर्ता के साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़ा है उन्होंने कहा जो अभी तक लहार में होता आ रहा है वो अब नहीं होगा, पार्टी कार्यकर्ता जनता की सेवा भाव के लिए लगे रहे और संगठन कार्य को लहार के प्रत्येक बूथ पर आगे बढ़ा कर अपनी शक्ति को मजबूत करें।

उन्होंने कहा कि लहार क्षेत्र के वरिष्ठ नेतृत्व एवं छोटे से बड़े सभी कार्यकर्ताओं संगठन के लिए सर्वप्रिय है ,बड़े उत्साह के साथ उन्होंने पिछड़ा वर्ग कार्यकर्ताओं को साथ देने के लिए एकजुट , एक लक्ष्य एक जुट होकर कार्य किया है,ऐसे ही कार्यकर्ताओं का मनोबल ऊंचा करते रहे हमें किसी से भी डरना नहीं है भाजपा का प्रदेश नेतृत्व और सरकार जनता और कार्यकर्ताओं को न्याय दिलाने के लिए संकल्पित है।

उनके साथ विधानसभा संयोजक नवल किशोर मिश्रा मंडल अध्यक्ष जबर सिंह कुशवाहा एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश महाते प्रमुख रूप से उपस्थित थे ।

COMMENTS