दलित युवक के हत्या के आरोपियों की गिरफ़्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन

  • Oct 21, 2022
  • Arimardan Singh Bhadoriya Reporter

news_image

*दलित युवक के हत्या के आरोपियों की गिरफ़्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन* 



(हजारीबाग पुष्पांजली टुडे)-

केरेडार प्रखण्ड के पचड़ा निवासी दलित युवक सीटन भुइयां हत्याकांड के संलिप्त आरोपियों की गिरफ़्तारी व पीड़ित परिवार की न्याय की मांग को लेकर अखिल भारतीय भुइयां समाज के द्वारा केरेडारी थाने का घेराव किया गया| घेराव से पूर्व भुइयां समाज के कार्यकर्त्ता कृषि फॉर्म मैदान में एकत्रित हुए व रैली की शक्ल में केरेडारी थाना पहुंचे व कार्यक्रम धरना प्रदर्शन में तब्दील हो गया| प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान पुलिस प्रशासन हाय हाय के नारे भी लगाये| धरना प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने बारी बारी से अपने सम्बोधन में पुलिस प्रशासन के विरुद्ध आक्रोश व्यक्त किया तथा हत्या में संलिप्त सभी आरोपियों की गिरफ़्तारी व दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिलवाने की मांग की| प्रदर्शनकारियों का एक स्वर में कहना था की आखिर किसके दबाव में प्रशासन अपना दायित्व निर्वाहन नहीं कर पा रहा है| सभी लोगों ने पुलिस प्रशासन से बाकि बचे हुए आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है| कार्यक्रम के बाद प्रदर्शन कारियों ने केरेडारी थाना प्रभारी साधन चन्द्र गोराई को लिखित मांगपत्र भी सौंपा है| मौके पर अखिल भारतीय भुइयां समाज के प्रखण्ड अध्यक्ष शारदा ऋषि, बड़कागांव अखिल भारतीय  भुइयां समाज के प्रखंड्  अध्यक्ष प्रभु  भुइयां हेमंत  भुइया संजय  भुइया  युवा समाजसेवी शाहिद उर्फ सोनू नुनुलाल भुइयां,बिहारी पासवान,महेंद्र राम,रंजीत राम,बालेश्वर राम,बुचन भुइयां,दिलीप राम,महावीर राम,दीपक दास,संजय राम,रामचन्द्र राम,दिनेश राम सहित सैकड़ों महिला पुरुष मौजूद थे|

COMMENTS