ओलावृष्टि से जिन किसानों की फसल क्षति हुई उन्हें सिंगल क्लिक के माध्यम से मुआवजा राशि का वितरण

  • Apr 29, 2023
  • Pushpanjali Today

news_image

2807 किसानों को 4 करोड़, 44 लाख, 69 हज़ार की राशि का सिंगल क्लिक के माध्यम से वितरण 

 शिवपुरी जिले में असामयिक वर्षा और ओलावृष्टि के कारण 6 तहसील के 40 गांव में फसल क्षति हुई हुई थी जिसका तत्काल सर्वे शुरू किया गया। सर्वे के बाद राशि का आकलन कर भेजा गया जिससे किसानों को समय पर मुआवजा राशि दी जा सके।

 शुक्रवार को कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा सिंगल क्लिक के माध्यम से किसानों को मुआवजा राशि का वितरण किया गया जिसमें शिवपुरी जिले के 2807 कृषक हितग्राहियों को कुल 4 करोड़ 44 लाख 69 हज़ार रुपये की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से मुआवजे के रूप में दी गई है। शिवपुरी कलेक्ट्रेट के एनआईसी कक्ष में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किसान हितग्राहियों से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संवाद भी किया। उन्होंने शिवपुरी जिले के बदरवास तहसील के ग्राम अलावदी निवासी महिला कृषक सविता यादव से भी चर्चा की। राहत राशि के रूप में तहसील करैरा में किसानों को एक करोड़ 7 लाख, पिछोर में 41 लाख, खनियाधाना में 1 लाख 90 हज़ार, बदरवास में 80 लाख 81 हज़ार, कोलारस में 44 लाख 65 हज़ार और तहसील रन्नौद में एक करोड़ 41 लाख 70 हजार की मुआवजा राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से दी गई है। ओलावृष्टि के कारण किसानों की धनिया, सरसों, चना, मसूर, और गेहूं की फसल प्रभावित हुई। किसानों को उनकी मेहनत का पैसा मिले। उनके परिवार का भरण पोषण हो सके। इसके लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा तुरंत ओलावृष्टि प्रभावित क्षेत्रों में सर्वे के निर्देश दिए गए थे। दिए गए निर्देशानुसार कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी के नेतृत्व में टीम ने काम किया और जिले में 40 गांव चिन्हित हुए जिनमें फसल क्षति हुई। कार्यक्रम में एनआईसी कक्ष में जिला अध्यक्ष राजू बाथम, जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव, कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी, अपर कलेक्टर विवेक रघुवंशी सहित किसान हितग्राही उपस्थित रहे, जिन्हें मुआवजा राशि का वितरण किया गया है।

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक