राजनीति में सहजता और सरलता के लिये समाजसेवी स्वर्गीय थापक को हमेसा याद किया जायेगा नरवरिया

  • Apr 30, 2023
  • Pushpanjali Today

news_image

 गोरमी।नगर के जाने माने समाजसेवी एबम बरिष्ठ भाजपा नेता स्वर्गीय सत्यनायराय थापक कक्का की 7 बी  पुण्यतिथि पर आज सामाजिक संस्था अपना मित्र मंडल भारतीय जनता पार्टी   एबम अन्य सामाजिक संगठन के लोगो ने नगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों को फल वितरण एवं  नगर के थाना रोड पर मंडल अध्यक्ष सुभाष थापक के आवास पर  श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा पिछड़ा बर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री सरपंच सत्यभान नरवरिया विशेष अतिथि के रुप मे जिला मंत्री राजकुंआर जैन बरिष्ठ नेता जयवीर पुरोहित गोकुल सिंह परमार मौजूद थे।इस अबसर पर मुख्य अतिथि पिछड़ा बर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री सत्यभान नरवरिया ने कहा की हम लोगो का बड़ा सौभाग्य है कि हम एक ऐसे महान कर्म योगी की  सात बी पुण्यतिथि मना रहे हैं जो एक राजनेता के साथ साथ सहज सरल इंसान थे वह काफी लंबे समय तक राजनीति में रहे उन्होंने कभी भी पद की कोई लालसा नहीं की वह हमेशा कहां करते थे की राजनीति कोई व्यवसाय नहीं है यह एक गरीब असहाय व्यक्त की मदद एवं समाज सेवा का माध्यम है स्वर्गीय सत्यनायराय थापक कक्का को राजनीत में सहजता सरलता एवं ईमानदारी के लिए हमेशा याद किया जायेगा। इस अबसर पर बरिष्ठ नेता जयवीर पुरोहित ने कहा की आज हम सब लोग उनकी सात बी पुण्यतिथि पर उनको शत-शत नमन करते हैं एवं उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हैं इस अबसर पर बरिष्ठ नेता गोकुल सिंह परमार ने भी कक्का के साथ पार्टी में बिताये पलो को याद किया और उनको जीवन भर पार्टी के लिये एक समर्पित कार्यकर्ता बताया हम सबको उनके बताये मार्ग पर चलना है इससे पूर्व नगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कार्यकर्ताओं ने मरीजो को फल वितरित भी किये। ।कार्यक्रम का संचालन निर्मल आर्य ने किया।  अंत में  मंडल अध्यक्ष सुभाष थापक ने अपना मित्र मंडल भारतीय जनता पार्टी  एवं अन्य सामाजिक संगठन के कार्यकर्ता एबम  सभी  बरिष्ठ नेताओ का आभार व्यक्त किया और यह विश्वास दिलाया कि हम सब लोग सत्यनायराय थापक जी के बताए हुए मार्ग पर आगे बढ़ेंगे इस अवसर पर मुख्य रूप  से किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष विजय कुशवाह पिछडा बर्ग मोर्चा के मंडल अध्यक्ष प्रेम प्रताप नरवरिया मोनू शर्मा सोनू भदोरियामसन्दल उपाध्यक्ष मनीष अग्रवाल बरिष्ठ नेता ऋषिकेश धर्म मुकेश थापक उज्ज्वल कटारे अरविंद जैन  विधिराम कटारे राहुल कटारे  राहुल थोकदार बृजेश लोधी गौरव प्रजापति राजीव श्रीवास्तव अशोक नरवरिया   बृज किशोर थापक आदि उपस्थित थे।

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक