नया बाजार वार्ड में मन की बात कार्यक्रम हुआ संपन्न

  • May 01, 2023
  • Pushpanjali Today

news_image

दमोह। नया बाजार नंबर एक और दो में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मन की बात के कार्यक्रम को सुना।प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर वार्ड मै सफाई अभियान चलाया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर उपाध्यक्ष भाजपा शक्तिकेंद्र 6प्रभारी मनीष असाटी ने बताया 'मन की बात' ने कोरोना टीकाकरण के दौरान समाज को एकजुट रखने और कोरोना के खिलाफ निर्णायक लडाई मे अहम भूमिका निभाई।प्रधानमंत्री मोदीजी लगातार उन व्यक्तियों पर प्रकाश डालते रहे,जिन्होने महत्वपूर्ण तरीके से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गहरा प्रभाव डाला है एवं देश को गौरवान्वित किया है।युवा भाजपा नेता कार्तिक शर्मा ने बताया मन की बात का सबसे बडा योगदान यह है की इसने समाज में पॉजिटिविटी की भावना बढाई है।इस दौरान कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता डाँ केदारशर्मा,श्याम बिहारी जडिया, कार्यसमिति सदस्य प्रभा नामदेव, वार्ड अध्यक्ष आशीष गांगरा,बूथ अध्यक्ष अनूप सोनी,दीपक रैकवार बाबी, वार्ड महामंत्री आनंद लखेरा,श्रीमति बैजंती पटेल ,कार्तिक शर्मा,परषोत्तम नेमा,नीरज जैन के साथ ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक