दाल बाजार में थोक दुकानदार पर कार्रवाई में 2 क्विंटल सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त कर 10 हजार का जुर्माना ठोका

  • May 02, 2023
  • Pushpanjali Today

news_image

सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त ग्वालियर के लिए सोमवार से अभियान शुरु, विधानसभावार दल गठित कर छापामार कार्रवाई क़ी


ग्वालियर। नगर निगम ग्वालियर द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त ग्वालियर के लिए वृहद स्तर पर अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। अभियान के प्रथम दिन तीनों विधानसभा क्षेत्रों में गठित दलों द्वारा क्षेत्र में औचक निरीक्षण कर सिंगल यूज प्लास्टिक का निर्माण, भंडारण, क्रय एवं विक्रय करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई। 

         उल्लेखनीय है कि शासन द्वारा पूर्ण रूप से प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को बंद करने के लिए निरंतर जागरूकता अभियान चलाकर आम नागरिकों को पॉलिथीन एवं सिंगल यूज प्लास्टिक के नुकसान को लेकर जानकारियां प्रदान की जा रही हैं। इसके बाद भी कुछ लोगों द्वारा इनका उपयोग किया जा रहा है।

       आज से नगर निगम आयुक्त हर्ष सिंह के निर्देशन में विधानसभावार दल गठित कर छापामार कार्रवाई की जा रही है। प्रदूषण नियंत्रण मंडल दिल्ली के वरिष्ठ वैज्ञानिक सक्सेना की उपस्थिति में दाल बाजार क्षेत्र में थोक दुकानदार पर कार्रवाई कर लगभग 2 क्विंटल सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त कर 10 हजार का जुर्माना लगाया। कार्रवाई में उपायुक्त सत्यपाल  चौहान, भवन अधिकारी पवन शर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी  किशोर चौहान, गौरव परिहार एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ग्वालियर के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

 इसके साथ ही पागल खाने से भूतेश्वर् तक स्वच्छता रैली एवं अमानक पॉलीथिन पकडों अभियान चलाया। जिसके तहत दुकानों से सिंगल यूज प्लास्टिक एवं पॉलीथिन जब्त की गई तथा कागज के लिफाफे रखवाए गए एवं रोको टोको के माध्यम से आमजन को समझाइश भी दी गई। इस छापामार कार्यवाही के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी अजय ठाकुर, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी  विक्रम तोमर सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। वहीं माधोगंज क्षेत्र में लोगों को समझाइश दी गई तथा लगभग दो किलो पॉलीथिन जब्त कर एक हजार रूपये का जुर्माना लगाया गया।

news_image

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक