झारखण्ड दीपावाली की उमंग में खलल डाल सकता है मौसम, कई जिलों में होगी बारिश

  • Oct 21, 2022
  • Pushpanjali Today

news_image

दीपावाली की उमंग में इस बार मौसम खलल डाल सकता है। दीपावली के दिन 24 नवंबर को धनबाद में आंशिक बादलों का डेरा रहेगा। उसके अगले दिन 25 नवंबर को धनबाद समेत झारखंड के कई जिलों में बारिश होगी। बंगाल की खाड़ी में चक्रवात बनने की वजह से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। 26 नवंबर को भी बारिश होगी। खासकर संताल इलाके में बारिश की संभावना अधिक है। 

मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार दीपावली के दूसरे दिन चक्रवती तूफान सिंत्राग बांग्लादेश-बंगाल के बॉर्डर पर टकराएगा। इसका असर झारखंड और बंगाल पर दिखेगा। यहां बारिश होने की संभावना है। बारिश की वजह से हल्की ठंड का भी एहसास होगा। दीपावाली के दिन धनबाद का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहेगा, लेकिन अगले दिन इसमें गिरावट होगी।

शाम ढलने के बाद ठंडी हवा में सिहरन का एहसास 

शाम ढलने के बाद चल रही ठंडी हवाओं में सिहरन का एहसास हो रहा है। दिन और रात के तापमान में 10 डिग्री से अधिक का अंतर रहने की वजह से शाम ढलने के बाद हल्की ठंड लग रही है। दीपावली के बाद ठंड का एहसास और बढ़ेगा। मौसम विभाग ने 20 अक्तूबर को मॉनसून की विदाई की घोषणा की है, लेकिन बारिश से अब भी राहत नहीं मिल रही है। दीपावली के बाद बारिश होने से ठंड बढ़ेगी। 

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक