आम आदमी पार्टी के रूप मैं

  • May 06, 2023
  • Pushpanjali Today

news_image

मध्यप्रदेश की जनता को मिला नया विकल्प-रानी अग्रवाल


आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष एवं सिंगरौली की महापौर रानी अग्रवाल शिवपुरी दौरे पर


शिवपुरी-आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष एवं सिंगरौली महापौर रानी अग्रवाल आज शिवपुरी पहुंची जहां उन्होंने भाजपा सहित कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा साथ ही बताया कि आम आदमी पार्टी मध्य प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी

आम आदमी पार्टी के जिला पदाधिकारियों ने आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल सहित प्रदेश उपाध्यक्ष रुचि गुप्ता, प्रदेश सचिव रोहित गुप्ता, लोकसभा सह-सचिव वीरेंद्र रावत सहित अन्य प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों का स्वागत किया। 

इस मौके पर आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल ने भाजपा सहित कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा तथा चुनाव की रणनीति के बारे में भी चर्चा की उन्होंने बताया कि इस बार जनता को आम आदमी पार्टी के नाम का नया विकल्प मिल चुका है आम आदमी पार्टी दिल्ली में सरकार बनाकर दिल्ली के विकास की इबारत लिख रही है साथ ही अब पंजाब की जनता ने भी आम आदमी पार्टी को बेहतर मानते हुए विकल्प के रूप में चुना आज पंजाब की जनता आम आदमी पार्टी से खुश है मध्यप्रदेश में पर भ्रष्टाचार को मिटाने के लिए मध्य प्रदेश की जनता आम आदमी पार्टी के रूप में सुनेगी मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी शिक्षा, स्वास्थ्य,  बिजली, पानी, सड़क एवं युवाओं को रोजगार के मुद्दे पर प्रमुखता से चुनाव लड़ेगी तथा प्रदेश उपाध्यक्ष रुचि गुप्ता ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार में हुए भ्रष्टाचार की मिसाल, *शिवपुरी के सीवर प्रोजेक्ट* और *सिंध जलावर्धन योजना* को देखकर लगाया जा सकता है जबकि यहां राजा-महाराजाओं का राज है। इसके बावजूद यहां बड़ी मात्रा में भ्रष्टाचार हुआ। शिवपुरी में बिजली, पानी, सड़क और खासकर रोजगार के बड़ी परेशानी है। यही हाल मध्यप्रदेश के अक्सर जिलों में भी है। इस बार मध्य प्रदेश की जनता ने आम आदमी पार्टी के नाम का विकल्प चुनकर भ्रष्टाचारियों की सरकार को गिराने का मन बना लिया।

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक