सामूहिक विवाह 11 जोड़ों के विवाह संस्कार मंत्रोच्चार के साथ हुए संपन्न

  • May 09, 2023
  • Pushpanjali Today

news_image

राजगढ़: रविवार को अखिल भारतीय सिर्वी समाज मध्य प्रदेश तथा क्षत्रिय सिर्वी समाज ट्रस्ट राजगढ़ द्वारा आयोजित 14 वा सामूहिक विवाह का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। सामूहिक विवाह में हाथों में मेहंदी और आंखों में नए सपने लेकर  वर वधू बन मंडप में पहुंचे थे। जहां दोनों ने एक दूसरे का हाथ थाम कर नव जीवन की शुरुआत की।ऐसे एक नहीं बल्कि 11 जोड़ों ने सात फेरे लेकर अपने जीवन साथी का हाथ थामा और वैवाहिक जीवन कि शुरुआत की। सर्वप्रथम महिला संगठन सरदारपुर द्वारा गणेश पूजन किया। जिसके बाद ब्राह्मणों के सानिध्य में गंगा पूजन किया गया। पंडित संजय शर्मा के सानिध्य में मंत्रोच्चार के साथ शुभ विवाह का आयोजन किया गया। जिसमें वर-वधू ने अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए। पंडित शर्मा ने फेरों के वचनों को पढ़कर नव युगल जोड़ों को अपने जीवन में अपनाने को कहा। सामूहिक विवाह समिति अध्यक्ष भागीरथ हामड ने स्वागत भाषण दिया। श्री आईजी विद्यापीठ अध्यक्ष जगदीश राठौर, क्षत्रिय सिर्वी समाज राजगढ़ ट्रस्ट अध्यक्ष भीमालाल  चौधरी प्रांतीय कोषाध्यक्ष प्रेम सोलंकी दलपुरा, ट्रस्ट सचिव रमेश सतपुड़ा व विभिन्न पदाधिकारियों ने अतिथियों का तिलक व दुपट्टा डाल स्वागत किया गया। जिसके बाद आईजी संग्रह तृतीया का विमोचन अतिथियों के सानिध्य में किया गया सिर्वी समाज मध्य प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष सीए भगवान लछेटा ने कहा कि आईजी संग्रह तृतीया पुस्तक में मध्यप्रदेश सिर्वी समाज के ऐसे युवक युवतीया है जिनकी शादी होना बाकी है। आईजी संग्रह तृतीया के विमोचन से युवक-युवतियों को अपने लायक वर वधु चुनने में आसानी होगी क्योंकि इसमें शादी योग युवक-युवतियों की संपूर्ण जानकारी उपलब्ध है। साथ ही समाज को नई दिशा मिलेगी। मध्य प्रदेश के उद्योग मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने नव दंपतियों को आशीर्वचन देते हुए सिर्वी समाज ट्रस्ट राजगढ़ की मांग पर विद्यालय की बाउंड्री वॉल बनवाने की बात की। सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सिर्वी समाज शुरू से कृषि आधारित समाज रहा है परंतु अब कृषि के साथ शिक्षा, व्यापार  तथा विभिन्न क्षेत्रों में नित नए आयाम हासिल कर रहा है। मां आई जी की कृपा तथा धर्मगुरु दीवान साहब के शुभआशीर्वाद से  प्रतिदिन नए कीर्तिमान हासिल कर रहा है। विधायक ग्रेवाल ने वर वधु को आशीर्वाद देकर आईजी विद्यापीठ ट्रस्ट की बाउंड्री वॉल के लिए ग्यारह लाख रुपए (110000) देने की घोषणा की। मंचासीन अतिथियों की मौजूदगी में आयोजित संग्रह तृतीया का विमोचन किया गया। जिसमें मातृशक्ति भी मौजूद थी। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सहयोग तथा दानदाताओं को आयोजक समिति की ओर से मां आई जी की तस्वीर भेंट की गई। उक्त कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मध्य प्रदेश के समाज जन मौजूद थे। आयोजन में स्वल्पाहार के साथ भोजन की भी व्यवस्था थी। राजगढ़ पुलिस द्वारा दिन भर मुस्तैद रही। कार्यक्रम का संचालन मदन चोयल रिंगनोद व रोहित काग रतनपुरा ने किया। आभार जिला अध्यक्ष डॉ मुन्नालाल भायल ने माना।

news_image

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक