मिट्टी के दिये बेचने वाले कुम्हारों को बाजार शुल्क में मिलेगी छूट

  • Oct 22, 2022
  • Ritesh Katare Balaghat

news_image

साप्ताहिक बाजार में कुम्हारों को राहत

रितेश कटरे ब्युरो चीफ पुष्पांजलि टुडे बालाघाट

बालाघाट कलेक्टर डॉ गिरीश कुमार मिश्रा ने जिले की सभी 10 जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों एवं 06 नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को निर्देशित किया है कि दीपावली त्यौहार के लिए हाट बाजारों एवं सड़कों के किनारे गुमठी लगाकर मिट्टी के दिये बेचने वाले कुम्हारों को दीपावली त्यौहार की समाप्ति तक बाजार शुल्क में छूट दी जाये। इसके साथ ही दीपावली त्यौहार में अधिक से अधिक मिट्टी के दियों का रोशनी के लिए उपयोग करने आम जन को प्रोत्साहित करने कहा गया है। ऐसे में दीपावली पर्व में लगने वाले साप्ताहिक बाजार में कुम्हारों को बाजार शुल्क नहीं देना पड़ेगा।

COMMENTS