भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई महाराणा प्रताप की जयंती

  • May 10, 2023
  • Pushpanjali Today

news_image

महाराणा प्रताप ने शौर्य और धैर्य  के साथ मातृभूमि के प्रति कर्तव्य निभाया 

भिंड : भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 483वी जयंती पर सर्किट हाउस स्थित महाराणा प्रताप की मूर्ति पर माल्यार्पण कर शत शत नमन किया।

इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने महाराणा प्रताप को नमन करते हुए  कहा कि उन्होंने विस्तारवादी मुग़ल ताकतों के खिलाफ अपनी अडिग शौर्य और धैर्य के साथ मातृभूमि के प्रति निस्वार्थ कर्तव्य निभाया, उन्हें वीरता और दृढ़ निश्चय के कारण एक महानतम शासक के रूप में जाना जाता है।

भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री धर्मेंद्र टंटी राजावत ने कहा कि महाराणा प्रताप का चरित्र दुनिया में सर्वश्रेष्ठ है। उन्होंने अपने जीवन में कठिन संघर्ष करके भारतवासियों को मुगलों के जुल्मों से मुक्ति दिलवाने का काम किया। 

इस कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष अमित जैन, मंडल महामंत्री संतोष भारौली,मंडल उपाध्यक्ष प्रतीक पांडे,मंडल मंत्री प्रशांत सोनी,मंडल मंत्री सूरज बरुआ, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष शंकर  सिंह राजावत, बल्ली शर्मा, छोटू शर्मा, अंकित तोमर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक