कर्नाटक में कांग्रेस की प्रचंड जीत पर मैनपुर में जमकर आतिशबाजी कर मिठाई बांटी गई

  • May 13, 2023
  • Lekhraj Chakradhari Gariyaband

news_image


नफरत पर मोहब्बत की जीत है - संजय नेताम

संवाददाता हेमचंद नागेश कि रिपोर्ट

मैनपुर - कर्नाटक में कांग्रेस की प्रचंड जीत पर गरियाबंद जिले के आदिवासी विकासखण्ड मैनपुर क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर पटाखे फोड़ आतिशबाजी और मिठाई वितरण कर खुशियां मनाई। मैनपुर, अमलीपदर, गोहरापदर, उरमाल सहित पूरे विकासखण्ड क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह और खुशी देखने को मिला। कर्नाटक में कांग्रेस के बढ़त और बहुमत के साथ ही तहसील मुख्यालय मैनपुर नगर में दोपहर 3 बजे शहर कांग्रेस कमेटी, ब्लाॅक युवा कांग्रेस कमेटी एवं महिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा कांग्रेस के विधानसभा प्रत्याशी एवं जिला पंचायत गरियाबंद के उपाध्यक्ष संजय नेताम के नेतृत्व में कांग्रेसियो ने नेशनल हाइवे में पहुंचकर जमकर नारेबाजी करते हुए पटाखे फोड़े मिठाई बांटे। 


कांग्रेस की जीत पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम ने खुशी जाहिर करते हुए कहा यह जीत नफरत पर मोहब्बत की जीत है कर्नाटक की जनता ने ऐतिहासिक जीत दिलाई है कर्नाटक की जनता ने आज बता कि कांग्रेस पार्टी ही देश के विकास कर सकती है और इसी लिए पूर्ण बहुमत के साथ कर्नाटक में कांग्रेस  की सरकार बन रही है उन्होने इसके लिए श्रीमति सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ पूरे कर्नाटक की जनता और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। 

शहर कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव, युवा कांग्रेस अध्यक्ष शाहिद मेमन, महिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रियंका कपील ने कहा यह जीत कांग्रेस की एक -एक कार्यकर्ताओं की जीत है और आगामी लोकसभा चुनाव में भी पूरे देश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होने कहा कर्नाटक की जनता ने भाजपा के धनबल और बाहुबल के खिलाफ मतदान किया है। इस मौके पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम, शहर कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव, युवा कांग्रेस अध्यक्ष शाहिद मेमन, महिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रियंका कपील, कांग्रेस ब्लाॅक महामंत्री गेन्दू यादव, ईम्तियाज मेमन, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष गूंजेश कपील, वरिष्ठ कांग्रेस नेता जाकिर रजा, जनपद सदस्य डाकेश्वर नेगी, तनवीर राजपूत, आशीष राय, फरदीन खान, सामंत शर्मा, हरिश्वर पटेल, हिमांशु रामटेके, घनश्याम यादव, सत्येन्द्र साहू, गयाराम यादव, शांतुराम यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

news_image

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक