मांगे शीघ्र नहीं मानी गई तो प्रदेश स्तर पर ताला बंदी करेगा अजाक्स

  • May 14, 2023
  • Pushpanjali Today

news_image

दमोह। 14 मई 2023 दिन रविवार को मध्य प्रदेश अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारी संघ अजाक्स जिला दमोह के तत्वधान में महा आंदोलन रैली एवं ज्ञापन का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वप्रथम अजाक्स जिला सचिव डॉ रमेश कुमार अहिरवार ने बाबा साहब की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया तत्पश्चात डॉ मोहन सिंह आदर्श जिला अध्यक्ष अजाक्स द्वारा समस्त मांगों को विस्तार पूर्वक प्रस्तुत कर ज्ञापन माननीय मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन के नाम जिला प्रशासन से उपस्थित नायब तहसीलदार महेंद्र प्रताप उदेनिया को सौंपा गया।जिलाध्यक्ष डॉ मोहन सिंह आदर्श द्वारा बात रखी गई कि दमोह के समस्त विभागों का रोस्टर शीघ्र संधारित कर बैकलॉग के 1437 पदों पर तत्काल प्रभाव से भर्ती अभियान के तहत भर्ती की जाये एवं पुरानी पेंशन के साथ अध्यापक से नवीन शैक्षणिक संवर्ग नियुक्त समस्त लोकसेवकों को प्रथम नियुक्ति दिनाँक से वरिष्ठता दी जाये और  विंदु क्रमांक 01 से 27 तक सभी मांगे कर्मचारियों के साथ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की है जिसको सीघ्र पूर्ण किया जाबे अगर हमारी मांगों को शीघ्र नहीं माना जाता तो अजाक्स संघ प्रदेश स्तर पर ताला बंदी करेगा। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी मध्यप्रदेश शासन की होगी। इस अवसर पर पटवारी संगठन ने भी उपस्थित होकर अजाक्स की मांगों का समर्थन किया। जिला संरक्षक प्रताप रोहित द्वारा बताया गया कि आउटसोर्सिंग प्रथा चरम सीमा पर है जिसे समाप्त किया जाये ,संरक्षक नारायण सिंह ठाकुर पूर्व एस डी एम द्वारा वर्तमान सरकार से अपील की गई कि जिला प्रशासन शीघ्र बैकलॉग के पदों पर भर्ती करें, संरक्षक मुन्नीलाल अहिरवार,इंजी.टी चौधरी, गणेश झारिया तहसील अध्यक्ष जबेरा जिला उपाध्यक्ष ओ पी राज,जिला कोषाध्यक्ष तुलाराम अहिरवार, जिला महासचिव आर बी सिंह, नारायण सिंह मराबी,जिला सचिव महेन्द्र कुमार अहिरवार,डॉ मीरा माधुरी महंत,कमल मानिकपुरी,डॉ सुभाष अहिरवार,प्रमोद अहिरवार, पवन रोहित,राजेन्द्र सिंह सरुते, प्रहलाद सिंह पोर्ते, विमलेश ठाकुर सचिव, भूपसींग अहिरवार, बाबूलाल अहिरवार, डी रैदास, दीपचंद्र राज,विश्वनाथ सिंह धुर्वे, हाकम सिंह मराबी, अजाक्स के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कर्मचारियों की उपस्थिति रही।कार्यक्रम के अंत में जिला अध्यक्ष  तुलाराम अहिरवार द्वारा आभार प्रकट किया गया।

COMMENTS