स्वच्छता सर्वेक्षण के स्लोगन दीवाल लेखन में भ्रष्टाचार

  • May 17, 2023
  • Pushpanjali Today

news_image

तहसील व न्यायालय परिसर की दीवारों पर 2022 में लिखे स्लोगनों को 2023 का बताया।

गोहद। नगर पालिका परिषद में स्वच्छता मिशन के अंतर्गत स्वच्छता के संदेशों को स्लोगनों के माध्यम से लोगों को जागरूक करने के लिए दीवारों पर हर वर्ष नए-नए स्लोगन लिखवाएं जाते हैं। इसी के अंतर्गत पिछले वर्ष 2022 में स्वच्छता मिशन के संदेशों को घर घर पहुंचने के लिए नगर में कई स्थानों पर दीवारों पर स्वच्छता के स्लोगन लिखवाए गए थे। यह स्लोगन न्यायालय व तहसील परिसर की बाउंड्री वॉल पर भी दो दर्जन से अधिक स्थानों पर लिखवा गए थे। 2022 निकालने के बाद इस वर्ष भी स्वच्छता मिशन के संदेशों को घर घर पहुंचने के लिए दीवारों पर स्वच्छता के स्लोगन लिखने का कार्य नगर पालिका परिषद गोहद के द्वारा चलाए जा रहा है। जिसमें गोहद तहसील व न्यायालय परिसर की बाउंड्री वॉल पर इस वर्ष 2022 के इस लोगों पर ही 22 के स्थान पर 23 किया गया है। जबकि दीवारों पर स्लोगन लेखन का कार्य हर वर्ष नए रूप में किया जाता है जिसका भुगतान भी लेखन कार्य करने वाले ठेकेदार को नगर पालिका परिषद के द्वारा किया जाता है। इस वर्ष भी 2022 के लिखे हुए स्लोगनों का 2022 में किया गया भुगतान अब फिर से उन्ही स्लोगनों का भुगतान 2023 के स्वच्छता मिशन के बजट से किया जा रहा है। एक कार्य का दो-दो बार भुगतान करना भ्रष्टाचार की श्रेणी में आता है।


वर्जन- वरिष्ठ अधिकारियों की वाहवाही लूटने के लिए व कमीशन प्राप्त करने के लिए स्लोगन लेखन में भ्रष्टाचार नजर आ रहा है वरिष्ठ अधिकारियों को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है, जबकि नगर में स्वच्छता का बुरा हाल है नालियां चौक हैं कई स्थानों पर गंदगी के अंबार लगे हुए हैं



राजेंद्र सिंह परिहार जिला सचिव कांग्रेस कमेटी भिंड



वर्जन -2  जो पुराने स्लोगन लिखे हुए उनको 22 के स्थान पर 23 किया गया है। अच्छे स्लोगनों को हटाया नहीं गया है उनकी केवल सन् बदली गई है।


सुरेंद्र शर्मा

मुख्य नगर पालिका अधिकारी

नगर पालिका परिषद गोहद

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक