माताश्री की स्मृति में दिल्ली में अस्थाई छात्रावास संचालन हेतु 01.00 लाख रूपये देने की घोषणा

  • May 17, 2023
  • Pushpanjali Today

news_image

जोधपुर: अखिल भारतीय सीरवी समाज दिल्ली द्वारा राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सीरवी समाज भवन मय छात्रावास हेतु एक साल शिक्षा के नाम अभियान के तहत समाज में जागरूकता के साथ निधि संग्रहण का काम किया जा रहा है। समाज के वरिष्ठ महानुभावों से प्राप्त सुझावों अनुसार स्थाई छात्रावास बनने तक अस्थाई छात्रावास संचालन के निमित्त वर्तमान में भारतीय प्रशासनिक सेवाओं की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लगभग 50 विध्यार्थीयों में से जरूरतमंद के लिए दिल्ली में किराए के भवन में सुविधाएं उपलब्ध करवाई जानी चाहिए। इसी कड़ी में गोपाराम पंवार, समन्वयक, एक साल शिक्षा के नाम अभियान ने अपने माताश्री स्व. श्रीमती सिगी देवी स्वर्गवास दि. 16.05.2021  धर्म पत्नी स्व.  उर्जाराम, बेरा- धोरायत, उचियार्ड़ा, बिलाड़ा की स्मृति में आज दि. 16.05.2023 को अस्थाई छात्रावास संचालन के निमित्त  01.00 लाख रूपये   संस्था को देने की घोषणा की है। गोपाराम पंवार ने इससे पूर्व दिल्ली संस्था में आजीवन संरक्षक सलाहकार सदस्यता के निमित्त 05.00 लाख रुपए का योगदान तथा पिताश्री स्व. उर्जाराम पंवार स्वर्गवास दि. 19.04.2001 सुपुत्र स्व. लालाराम की स्मृति में अस्थाई छात्रावास संचालन के लिए 01.00 लाख रुपए का सहयोग सहित कुल 06.00 लाख रुपए का सहयोग संस्था को दे चुके हैं। एक साल शिक्षा के नाम अभियान में अबतक 123 शिक्षाप्रेमी भामाशाहों द्वारा लगभग 165 लाख रुपए की घोषणा कर लगभग 55.00 लाख रुपए संस्था को उपलब्ध भी करवा दिये हैं।

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक