अभाविप ने गरियाबंद ज़िला मुख्यालय में किया CGPSC चेयरमैन का पुतला दहन

  • May 18, 2023
  • Lekhraj Chakradhari Gariyaband

news_image



संवाददाता हेमचंद नागेश कि रिपोर्ट


*गरियाबंद* अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने गरियाबंद के तिरंगा चौक में छःग लोक सेवा आयोग (CGPSC) के अध्यक्ष टामनसिह सोनवानी का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया व जमकर नारेबाजी की । 11 मई 2023  को CGPSC ने वर्ष 2021 का परिणाम जारी किया इस वर्ष जारी परिणाम काफी चर्चाओं में रहा। अभाविप गरियाबंद के जिला संयोजक रंजन यादव ने बताया की 11 मई 2023 को छःग लोक सेवा आयोग 2021 की परीक्षा परिणाम घोषित हुआ इस घोषित परीक्षा परिणाम के प्रावीण्य सूची के अध्ययन से ज्ञात होता है पहले स्थान से बीसवा स्थान प्राप्त अभियार्थी किसी न किसी अधिकारी या नेता के परिवार से संबंध रखते है साथ में इस सुची ऐसे भी नाम हैं जो सगे भाई-बहन व पति- पत्नी हैं।इस सुची में लोक सेवा आयोग के चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी के दतक पुत्र व अन्य सगे सम्बंधियों ने। भी स्थान प्राप्त किया। इन सभी संयोगो से स्पष्ट संकेत मिलता है की छःग लोक सेवा आयोग 2023 के परीक्षा परिणाम में धांधली हुई है।प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शुभम निषाद ने कहा की यह परिणाम उन कठिन मेहनत करके तैयारी करने वाले सभी अभियर्थीयों के साथ अन्याय है इन विषयों  को ध्यान में रखकर अभाविप उच्च स्तरीय जाँच की माँग करता है व दोषियों पर कठोर कार्यवाही की माँग करती है। अवसर पर नगर उपाध्यक्ष निखिल साहु, पुर्व नगर मंत्री जयप्रकाश, विकास शर्मा,नवीन सिन्हा,राहुल सिन्हा,संतराम नेताम,राजा दुबे एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक