1200 का गैस सिलेण्डर बिगाड़ रहा किचिन का बजट- विभा पटेल

  • May 20, 2023
  • Pushpanjali Today

news_image

दमोह। पूर्व कमलनाथ की ऐतिहासिक नारी सम्मान योजना के प्रचार प्रसार को लेकर दौरा कर रही प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष विभा पटेल का दमोह आगमन हुआ। जिला महिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित जिला स्तरीय महिला सम्मेलन कि प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष विभा पटेल ने कहा कि शिवराज सरकार महिला मतदाताओ को एक तरफ लाढ़ली बहना के नाम पर 1000 रूपये दे रही है तो दूसरी तरफ 1200 रूपये का गैस सिलेण्डर देकर उनका किचन का बजट बिगाड़ रही है उन्होनें बताया कि मिशन 2023 विधानसभा का चुनावी शंखनाद करने राष्ट्रीय महासचिव 12 जून 2023 को जबलपुर आ रही है। विधायक अजय टंडन ने कहा कि मप्र की सम्मानीय जनता ने तो पिछली बार ही सरकार बना दी थी किंतु राजा महाराजाओ की कुंठित मानसिकता और अपने निजी स्वार्थो की खातिर चुनी हुई सरकार गिरवा दी थी अब यही जनता इन्हें इस बार सबक सिखायेगी। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रतनचंद जैन ने कहा कि भाजपा राज में गरीबो को भारी भरकम बिल दिये जा रहे है जिसको लेकर कमलनाथ जी ने घोषणा की है कि 100 यूनिट बिजली बिल माफ दौ सौ यूनिट बिजली बिल हाफ किये जायेगे। प्रदेश उपाध्यक्ष कविता पाण्डेय, प्रदेश महामंत्री राजलक्ष्मी, जिला महिला कांग्रेस प्रभारी भावना रोहण, महिला उत्प्रीड़न की प्रदेश अध्यक्ष प्रभा सोहगौरा, आयोजक महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष रजनी ठाकुर, जिला शहर अध्यक्ष मनु मिश्रा, संभागीय प्रवक्ता निधि श्रीवास्तव, नगर पालिका उपाध्यक्ष सुषमा सिंह, सतीश जैन, लक्ष्मण सींग, मनीषा दुबे ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर नारी सम्मान योजना के तहत 60 वर्ष की महिला तक को 1500 रूपये प्रतिमाह दिये जायेगे जिसके फार्म आ चुके है प्रत्येक पंचायत वार्ड में घर घर जाकर फार्म भरवाये जायेगे। प्रभात मिश्रा, अमिता सिंह, संध्या नायक, गीता लोधी, कमला निषाद, किरण रैकवार, सविता पटेल, सरोज रैदास, अंजली राय, रूखसार, कुसुमरानी, कमलेश उपाध्याय ने भी सम्मेलन को संबोधित किया। इस अवसर पर विजय बहादुर सिंह डीपी पटेल, अजय सरवरिया, अनिल जैन, विक्रम ठाकुर, भूपेन्द्र आजवानी, आशीष पटेल, मंजीत यादव, बसंत कुशवाहा, आयुष दुबे, अजय जाटव,  नौशाद खान सहित कांग्रेस पदाधिकारियो की उपस्थिति रही।

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक