अम्बाह पुलिस की कारबाही लूट के अपराधों का पर्दा फास कर एक आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की

  • May 21, 2023
  • Pushpanjali Today

news_image

अम्बाह... पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान के द्वारा सम्पूर्ण जिले में सम्पत्ति सम्बंधी अपराधों की रोकथाम एवं उनमें प्रभावी कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायसिंह नरवरिया जी के निर्देशन एवं  एसडीओपी अम्बाह परिमाल सिंह मेहरा के मार्गदर्शन मे थाना अम्बाह पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर से लूट के अपराधो का पर्दाफास कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त हीरो स्पलैण्डर काले रंग की बिना नम्बर की मोटर साइकिल को जप्त करने में सफलता हासिल की है। पुलिस अभिरक्षा मे आरोपी द्वारा थाना अम्बाह के अप. क्र. 1003/22 धारा 392 ताहि. 11,13 एमपीडीपीके एक्ट की घटना अपने दो साथियो के साथ मिलकर दिनांक 02/12/22 को ग्राम पाये के पुरा नहर की पुलिया व ग्राम बरेह के बीच अम्बाह मुरैना रोड पर चलती मोटर साइ. पर बैठी महिला के गले से एक हार लूटने की घटना घटित करना, थाना अम्बाह के अप. क्र. 308/23 धारा 382 ताहि. की घटना मे दिनांक 11/05/23 को अपने एक साथी के साथ मिलकर अम्बाह मुरैना रोड पर बडफरा अम्बाह के आगे चलती मोटर साइ. पर बैठी महिला के गले से मंगलसूत्र छीनने की घटना घटित करना तथा दिनांक 14/05/23 को ग्राम रतिराम पुरा के नये टोल प्लाजा के पास चलती मोटर साइ. पर बैठी महिला के गले से एक मंगलसूत्र, मटर माल लूटने की घटना घटित करना बताया गया है।


सराहनीय कार्य कार्यवाही में विनय यादव थाना प्रभारी अम्बाह, एसआई पारथ सिहं परिहार, एसआई जितेंद्र शर्मा, एसआई विवेक शर्मा, एस आई पंकज यादव, एस आई विवेक तोमर, प्र. आर. 707 महेश शर्मा, आर.716 जोगेन्द्र भदोरिया, आर. 339ेन्द्र सत गुर्जर, आर.909 पुष्पेन्द्र सिंह, सैनिक देवेन्द्र तोमर, आर. चालक धर्मेन्द्र सिंह परमार, आर. चालक महेन्द्र सिहं राजावत की भूमिका निभा रहे हैं।

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक