बूथ सशक्तिकरण की मजबूती के साथ आगामी मिशन मिशन 2023 के विधानसभा चुनाव में जिले की पांचों सीटों पर भाजपा का परचम फहराया कार्यकर्ता : प्रभात झा

  • May 21, 2023
  • Pankaj Tripathi State Head (M.P)

news_image

पुष्पांजली टुडे न्यूज


महा जनसंपर्क अभियान के माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार की विकास जन कल्याण योजनाओं को अंतिम छोर तक के व्यक्ति का पहुंचाकर कार्यकर्ता लाभ दिलाएं : संध्या राय


**बूथ सशक्तिकरण के कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य को पूर्ण करें देवेंद्र सिंह नरवरिया*


*भाजपा जिले की बैठक दंदरौआ धाम मैं संपन्न महाजनसंपर्क अभियान को लेकर बनाई गई कार योजना*


*भिण्ड*। भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय प्रदेश नेतृत्व के निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की 9 वर्ष को पूर्ण होने पर 30 मई से 30 जून तक प्रस्तावित विशेष महाजनसंपर्क अभियान की ग्रसित कार योजना की तैयारियों को लेकर पार्टी की जिला इकाई की आवश्यक आयोजित की गई।

जिला स्तरीय बैठक में पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राज्यसभा सांसद प्रभात झा के मुख्य अतिथि मैं प्रमुख धार्मिक स्थल मेहगांव विधानसभा क्षेत्र के दंदरौआ धाम में आयोजित की गई।


बैठक के के मुख्य अतिथि पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं ने वर्तमान राज्यसभा सांसद प्रभात झा ने जिला स्तरीय भाजपा की बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 15 माह की कांग्रेस सरकार का नेतृत्व कर चुके कमलनाथ ने अपने चुनावी घोषणापत्र पर एक भी जनता के साथ वादा पूरा नहीं किया 2018 में बनाई गई थी सरकार कि किसानों के कर्जे हम दो लाख के माफ करेंगे ,बेरोजगारों को रोजगार भत्ता देंगे एक भी वादा पूरा नहीं किया अब प्रदेश में सत्ता के लिए लालायित हो रहे कमलनाथ ने नारी सम्मान योजना के माध्यम से फार्म भरा कर झूठ बोलने का काम कर रहे हैं जो कि पंद्रह ₹100 देंगे ₹500 में गैस सिलेंडर देंगे यह घोषणाएं पूर्ति झूठी है यह राजनीतिक वोट कब आने का षड्यंत्र रचा कर तुष्टीकरण की नीति कर रहे। हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की महिलाओं के लिए उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्तिकरण की मजबूती के लिए लाडली बहना योजना को प्रारंभ किया है दतिया जिले से महिलाओं ने फार्म भरे हैं जिसका लाभ शीघ्र ही जून में मिल जाएगा ₹1000 की राशि उनके खाते में सीधी आएगी हमारी सरकार महिला, किसान, युवा, एवं आम जन हितेषी सरकार है जो सब के विकास के लिए सोचती है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को आव्हान किया के मिशन 2023 विधानसभा चुनाव का समय मोड़ पर खड़ा है हम सब कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करते हुए अपने बूथ को मजबूती देते हुए भारतीय जनता पार्टी का कमल खिलाने के लिए जनता के बीच पहुंचकर उनसे संवाद स्थापित करें और केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचा कर अपनी ताकत को मजबूती देते हुए भाजपा को मजबूत करें। और कांग्रेस द्वारा फैलाए जा रहे झूठ जनता के सामने उजागर करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा सरकार की जन हितैषी योजनाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं के पराकाष्ठा और परिश्रम के बल पर भारतीय जनता पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव ऐतिहासिक बहुमत से जीत कर सरकार बनाएगी।उन्होंने कहा किलाड़ली बहना योजना आई है तो कांग्रेस घबराई हुई है।

कांग्रेसी सिर्फ वोट के बारे में सोचते हैं, इसलिए असत्य और झूठ बोलते हैं।कांग्रेसी कालनेमी हैं, जो रूप बदलकर आते हैं और जनता को छलने की कोशिश करते हैं। पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जाने कार्यकर्ताओं को आव्हान किया कि बूथ सशक्तिकरण अभियान के माध्यम से आगामी मिशन 2023 के विधानसभा चुनाव में एक लक्ष्य को लेकर कार्यकर्ता जिले की पांचों विधानसभाओं में भारतीय जनता पार्टी का कमल खिलाने के लिए कार्य करें। महा जनसंपर्क अभियान को जिले के हर ग्रामीण क्षेत्र एवं शहरी क्षेत्र के बूथ एवं शहरी एवं ग्रामीण केंद्र के शक्ति केंद्रों पर सर्वव्यापी और सर्व स्पर्शी बनाकर केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं भिंड दतिया सांसद संध्या राय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 30 मई से चलाए जा महा जनसंपर्क अभियान के माध्यम से कार्यकर्ता केंद्र सरकार की विकास जन कल्याण योजनाओं को जनता तक पहुंचा कर उन्हें लाभ दिलाएं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास झूठ बोलने के सिवाय कोई नीति नहीं है और झूठ की राजनीति करती है महिलाएं इस बात के लिए समझदार हैं कि हमारी चिंता कौन सरकार कर सकती है और नारी शक्ति योजना भी महिलाओं के साथ झूठ बोल कर उनको भ्रमित कर रही है। सांसद श्रीमती राय ने कार्यकर्ताओं से कहा महा जनसंपर्क अभियान को अमलीजामा पहनाकर सर्वव्यापी और सर्व स्पर्शी बनाकर योजनाओं को जनता तक ले जाएं। उन्होंने कहा की विधानसभा चुनाव का समय कुछ समय ही शेष बचे हैं जिले की तीनों विधानसभाओं पर भारतीय जनता पार्टी का कमल खेले इसके लिए कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ पर महा जनसंपर्क अभियान को प्रभावी बनाएं।

जिला संगठन प्रभारी प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य जयप्रकाश राजौरिया ने कहा कि जिले के सभी मंडलों के शहरी एवं ग्रामीण अंचलों में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पीएम नरेंद्र मोदी की विशेष उपलब्धियों को लेकर जनता तक पहुंचेंगे और उनका प्रचार-प्रसार भी करेंगे वहीं प्रदेश सरकार की गरीब कल्याणकारी योजनाओं को भी जनता के सामने रखेंगे जिसकी तैयारियों को लेकर यह बैठक आयोजित की गई है। उन्होंने बताया कि इस मां अभियान में सभी मोर्चा और प्रकोष्ठ सभी जनप्रतिनिधि जिला एवं मंडल इकाइयों के पदाधिकारी स्थानीय समितियों के कार्यकर्ताओं की विशेष जिम्मेदारी है कि की इस अभियान को सर्वव्यापी बनाने के लिए एकजुट होकर मां अभियान को गति प्रदान करें। उन्होंने कहा कि पार्टी की विचारधारा है अंतिम छोर तक के व्यक्ति का विचार करना ही लक्ष्य है यही भाव और संकल्प लेकर कार्यकर्ता संगठन के लिए कार्य करते हुए अपने बूथ को मजबूती प्रदान करें। संगठनात्मक कार्यक्रमों को नीचे स्तर तक संपन्न कराने में अपनी अहम जिम्मेदारी के साथ कार्य करे।

भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया ने स्वागत भाषण में कहा की जिले के 1470 बूथों केंद्रों पर अभियान का कार्य किया जा रहा है जो मंडलों में कार नहीं हुआ है वह निर्धारित समय में कार्य को पूर्ण करते हुए भाजपा के संगठनात्मक कार्यक्रमों को गति प्रदान करें। जो संगठनात्मक कार्यक्रम दिए हैं इन्हें हम नीचे स्तर तक पहुंचा कर भाजपा की ताकत को मजबूती प्रदान करते हुए संगठन को गति प्रदान करेंगे।

का शुभारंभ मंचासीन अतिथियों ने भारत माता और भारतीय जनसंघ के प्रेरणा स्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के क्षेत्रों पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया गया। का संचालन जिला महामंत्री धीर सिंह भदौरिया एवं आभार व्यक्त उपाध्यक्ष श्रीमती सुधा राठौर द्वारा किया गया। बैठक में पूर्व विधायक शिव शंकर समाधिया ,प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी, प्रदेश मंत्री केशव सिंह भदौरिया पूर्व विधायक रसाल सिंह,विधायक संजीव सिंह कुशवाह संजू,पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अवधेश सिंह कुशवाह एडवोकेट, मध्य प्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के उपाध्यक्ष दर्जा कैबिनेट मंत्री प्राप्त शैलेंद्र बरुआ, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक चौधरी, आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक अशोक भारद्वाज, जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष के पी सिंह भदौरिया, पूर्व सांसद डॉ भागीरथ प्रसाद, पूर्व जिला अध्यक्ष रवि सेन जैन, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नाथू सिंह गुर्जर, मध्यप्रदेश खनिज विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष कोक सिंह नरवरिया, मंचासीन थे।

पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने दंदरौआ धाम पहुंचकर डॉक्टर हनुमान के किए दर्शन

 वरिष्ठ नेता पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राज्यसभा सांसद प्रभात झा ने प्रमुख धार्मिक स्थल दंदरौआ धाम पहुंचकर डॉक्टर हनुमान के दर्शन किए। और महामंडलेश्वर रामदास महाराज जी से आशीर्वाद ग्रहण किया। 

पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने जनसंघ के रहे वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक शिव शंकर समाधिया पूर्व विधायक रसाल सिंह एवं पूर्व जिला अध्यक्ष अवधेश सिंह कुशवाह का माल्यार्पण पहनाकर किया सम्मान।

भाजपा पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने जिला स्तरीय बैठक संपन्न होने से पूर्व भारतीय जनसंघ के रहे संगठन के वटवृक्ष पूर्व विधायक रसाल सिंह पूर्व विधायक शिव शंकर समाधिया पूर्व जिला अध्यक्ष अवधेश सिंह कुशवाह एडवोकेट का मंच पर पुष्पगुच्छ देकर उनका सम्मान करते हुए अपने गले लगाया।



news_image
news_image

COMMENTS