नारी सम्मान योजना के फार्म भरवाने के लिये लगेंगे कैम्प

  • May 22, 2023
  • Pushpanjali Today

news_image

विधायक डाॅ. सिकरवार के नेतृत्व में हुई बैठक हुई

ग्वालियर। 16 ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में नारी सम्मान योजना के फार्म भरवाने के लिये आज विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार के नेतृत्व में बंधन गार्डन में आज एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक की शुरूआत में विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार एवं अतिथियों द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्‍प अर्पित कर श्रृद्धांजलि अर्पित की गई। बैठक में कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर कैम्प लगाकर फार्म भरवाने के सबंध चर्चा की गई तथा कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपे गये। बैठक में मुख्य रूप से शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डाॅ. देवेन्द्र शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता राम पाण्डे, जिला संगठन मंत्री सुरेन्द्र यादव, एम.आई.सी. सदस्य अवधेश कौरव, ब्लाॅक अध्यक्ष विनोद जैन, देवेन्द्र चौहान, महादेव अपोरिया, अनूप शिवहरे, श्रीमती वीणा भारद्वाज, सीमा समाधिया मंचासीन रहे।

‘हाथ से हाथ जोड़ो’ पद यात्राः-

ग्वालियर। आज 16 ग्वालियर पूर्व विधानसभा के मेला ग्राउण्ड ब्लाॅक में शाम 5 बजे वार्ड 22 के डबल हाथरस रेसटोरन्ट थाठीपुर चौराहा पर कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित हुये, यहां से विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार के नेतृत्व में ‘हाथ से हाथ जोडो’ पद यात्रा शुरू की। कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी के झंडे हाथों में लेकर चल रहे थे। पद यात्रा डबल हाथरस रेस्‍टोरेन्ट थाठीपुर चौराहा से शुरू होकर मधुवन काॅलोनी, नेहरू काॅलोनी, न्यू नेहरू काॅलोनी, गोदाम बस्ती अन्य सभी गलियों में घर-घर पहुंची और जनता से सीधे संपर्क किया। इस दौरान विधायक डाॅ. सिकरवार का पुष्पहार पहनाकर क्षेत्रीय नागरिकों ने जगह-जगह आत्मीय स्वागत किया। ‘हाथ से हाथ जोडो’ पद यात्रा में दौरान विधायक डाॅ. सिकरवार के साथ प्रदेश प्रवक्ता राम पाण्डे, एम.आई.सी. सदस्य अवधेश कौरव, पूर्व ब्लाॅक अध्यक्ष प्रेमसिंह दादा, ब्लाॅक अध्यक्ष विनोद जैन, देवेन्द्र चौहान, महादेव अपोरिया, पार्षद केदार बरहादिया, प्रमोद खरे, श्रीमती वीणा भारद्वाज, सीमा समाधिया, डाॅ. कमलेश इंदौरिया, जसवंत शेजवार, आदित्य सेंगर, सुधीर मण्डेलिया, प्रीति शर्मा, कुंती सगर, पंचम भदौरिया आदि मौजूद रहे।

news_image

COMMENTS