स्वावलंबी अमीर एवं सफल इंसान बनते है अशोक सालेचा

  • May 24, 2023
  • Pushpanjali Today

news_image

बेंगलुरू :आज महिलाओं को सशक्त बनाने की बात होती है, आज महिलाओं पर पारिवारिक जिम्मेदारी के साथ अन्य जिम्मेदारियाँ भी बढ़ती जा रही है और उन सभी जिम्मेदारियो का भार एक सशक्त महिला ही भलीभाँति उठा सकती है। सशक्तता स्वावलंबन से प्रारंभ होती है और एक स्वावलंबी न केवल अमीर एवं सफल इंसान बनता है अपितु अनेकों जिम्मदारियों को निभाने में भी सक्षम होता है। यह बात जीतो केकेजी जोन द्वारा महिलाओं के लिये जोन लेवल पर आयोजित व्यंजन प्रतियोगिता में केकेजी जोन अध्यक्ष अशोक सालेचा ने कही। साथ ही उन्होंने कहा कि महिलाओं के स्वावलंबी होने से उनमे आत्मविश्वास का संचार होता है और वो जीवन जीवन की हर बाधा को पार करने में सक्षम बनती है। जोन महामंत्री दिलीप जैन के अनुसार जीतो बिज़नस नेटवर्क के अन्तर्गत आयोजित इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्धेश्य स्माल स्केल बिज़नस के माध्यम से महिलाओं को स्वावलंबी बनाना है। उन्होंने बताया कि सैकडो प्रतिभागियों के भागीदारी वाली इस प्रतियोगिता के विजेताओं का चयन व्यंजनों की नवीनता, पोषकता, वास्तविकता, प्रस्तुति एवं निर्धारित दिशा-निर्देशों आदि मानको के आधार पर किया गया।जोन के जेबीएन संयोजक तुषार बाफना ने बताया कि ऐसे आयोजनों से महिलाओं में आत्मनिर्भरता बढ़ती है और उनको रोज़गार के अवसर भी प्राप्त होते है। अपेक्स की महिला उपाध्यक्ष अर्चना सुराणा ने कहा कि महिलाओं के पाक् कौशल को निखारने वाले ऐसे आयोजन समय-समय पर होते रहने चाहिये।अपेक्स हेल्थ एंड न्यूट्रीशियन संयोजक निशा सामर ने कहा कि ऐसे आयोजनों से न्यूट्री शक्ति एवं पौष्टिकता वाले नये-नये व्यंजन देखने को मिलते है।जोन महिला संयोजक यश्मा जैन ने कहा कि महिलायें अपने ऐसे कौशल से जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकती है। जीतो साउथ महिला विंग अध्यक्ष सुनीता गांधी ने कहा आयोजन से नये एवं पौषक व्यंजनों को ज्यादा लोगो तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। स्मॉल स्केल बिज़नस संयोजिका रेखा जैन के अनुसार विजेताओं के चयन में अभिनेता रिपु दमन सिंह, कोलकोता के शेफ़ नंदनदास एवं फ़ूड स्टाइलिश नित्यानन्द बी आर ने निर्णायक की भूमिका निभायी। प्रतियोगिता में फाल्गुनी शाह ने प्रथम, निर्मला सुराणा ने द्वितीय एवं सीमा शाह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। आयोजन की व्यवस्था जीतो बैंगलुरु की महिला विंगों ने सँभाली। इस अवसर पर साउथ महिला महामंत्री मोनिका पिरगल भी उपस्थित थी। आभार नार्थ महिला महामंत्री सुमन वेदमुथा ने दिया। संचालन नार्थ महिला अध्यक्ष बिंदु रायसोनी ने किया।

COMMENTS