कलेक्टर ने नवीन उपखंड स्तरीय वन अधिकार समितियों का किया पुर्नगठन

  • May 26, 2023
  • Pushpanjali Today

news_image

दमोह। कलेक्टर मयंक अग्रवाल ने पंचायत निर्वाचन उपरांत अनुसूचित जनजाति और परम्परागत वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता ) अधिनियम 2006 एवं नियम 2008 के तहत पूर्व में गठित उपखण्ड स्तरीय वन अधिकार समितियों को भंग/निरस्त करते हुये नवीन उपखंड पथरिया, हटा, दमोह एवं तेन्दूखेड़ा स्तरीय वन अधिकार समितियों का पुर्नगठन किया है। कलेक्टर अग्रवाल ने अनुविभाग पथरिया उपखंड स्तरीय वन अधिकार समिति में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पथरिया श्रीमती भव्या त्रिपाठी को अध्यक्ष होंगीं। अनुविभागीय अधिकारी वन हटा श्री रामचन्द्र चौबे, मुख्यकार्यपालन अधिकारी जनपद बटियागढ़ श्रीमति रानू जैन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पथरिया मनीष बागरी, जनपद सदस्य ग्राम नंदरई श्रीमति रामवती गौड़/गगनआदिवासी, जनपद सदस्य ग्राम सादपुर जनपद बटियागढ़ श्रीमति अवधरानी/हल्ले भैया आदिवासी तथा जनपद सदस्य ग्राम फतेहपुर कुंदन/रामनाथ गौड़ को समिति का सदस्य बनाया गया है। उन्होंने अनुविभाग हटा उपखंड स्तरीय वन अधिकार समिति में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री अभिषेक सिंह ठाकुर अध्यक्ष होंगे। अनुविभागीय अधिकारी वन हटा आरसी चौबे, मुख्यकार्यपालन अधिकारी जनपद पटेरा ब्रतेश जैन, अध्यक्ष जनपद पटेरा (जनपद सदस्य ) वार्ड क्र.-16 निवासी ग्राम पंचायत बमनपुरा श्रीमति मल्लोबाई पति किशोर आदिवासी,, जनपद सदस्य वार्ड क्र.-02 निवासी ग्राम पंचायत मझौली जनपद पंचायत पटेरा श्रीमति पूनाबाई पति हेमराज सिंह तथा जनपद सदस्य वार्ड क्र.- 05 निवासी ग्राम पंचायत जोगीडाबर जनपद पंचायत पटेरा को समिति का सदस्य बनाया गया है। इसी प्रकार अनुविभाग दमोह उपखंड स्तरीय वन अधिकार समिति में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री गगन बिसेन अध्यक्ष होंगे। अनुविभागीय अधिकारी वन दमोह रामचंद्र चौबे, मुख्यकार्यपालन अधिकारी जनपद दमोह विनोद जैन, जनपद सदस्य  वार्ड क्र.-11 ग्राम करैया राख जनपद दमोह श्रीमति संगीता रानी अठ्या,, जनपद सदस्य वार्ड क्र.-14 ग्राम मरहाहार जनपद पंचायत दमोह श्रीमति लक्ष्मीबाई गौड़ तथा जनपद सदस्य वार्ड क्र.- 15 ग्राम डुहली रामगढ़ दमोह को समिति का सदस्य बनाया गया है।इसी प्रकार अनुविभाग तेन्दूखेड़ा उपखंड स्तरीय वन अधिकार समिति में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री अविनाश रावत अध्यक्ष होंगे। अनुविभागीय अधिकारी वन तेन्दूखेड़ा श्रीमति रेखा पटैल, मुख्यकार्यपालन अधिकारी जनपद तेन्दूखेड़ा मनीष बागरी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद जबेरा आरपी पटैल, जनपद सदस्य क्षेत्र करनपुरा वार्ड क्र.18 ग्राम जोगीखेड़ा अजय सींग, जनपद सदस्य क्षेत्र धनगौर वार्ड क्र.  04  ग्राम वादीपुरा श्रीमति साधना गौड़ तथा जनपद सदस्य क्षेत्र सांगा वार्ड क्र-03 ग्राम सांगा लक्ष्मण बसोर को समिति का सदस्य बनाया गया है। उन्होंने कहा है इन समितियों के द्वारा निचले स्तर की वन अधिकार समितियों से वन अधिकार अधिनियम के तहत प्राप्त दावा प्रकरणों का परीक्षण कर वन भूमि के अधिकार पत्र दिये जाने की अनुशंसा की जायेगी।

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक